27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोदाम निर्माण में चल रहा भ्रष्टाचार का खेल, घटिया सामग्री के साथ लोकल क्वालिटी का सरिया किया जा रहा इस्तेमाल

भवन निर्माण कार्य के समय इंजीनियर भी नदारत रहते है जिसे ठेकेदार अपनी मनमानीपूर्वक गोदाम भवन का निर्माण कार्य करा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 14 Jun 2018, 2:34 PM IST

गोदाम निर्माण मे चल रहा भ्रष्टाचार का खेल, घटिया सामग्री के साथ लोकल क्वालिटी का सरिया किया जा रहा इस्तेमाल

गोदाम निर्माण मे चल रहा भ्रष्टाचार का खेल, घटिया सामग्री के साथ लोकल क्वालिटी का सरिया किया जा रहा इस्तेमाल

बम्हनीडीह. ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कडारी मे 27 लाख की लागत से पीडीएस गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे घटिया सामग्री का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है साथ ही भवन निर्माण मे लगाई जा रही सरिया भी लोकल क्वालिटी की है भवन निर्माण कार्य के समय इंजीनियर भी नदारत रहते है जिसे ठेकेदार अपनी मनमानीपूर्वक गोदाम भवन का निर्माण कार्य करा रहा है।

भवन निर्माण कार्य का जायजा लेने कडारी पहुंची तो इंजीनियर आरडी साहू नदारत थे और ठेकेदार निर्माण कार्य कराते नजर आये निर्माण कार्य को देखने से ही पता चल रहा है कि किस तरह भवन निर्माण मे भष्ट्राचार की जा रही है। भवन निर्माण की बीम भी टेढ़ी-मेढ़ी डाली गई है

आरडी साहू का अधिकतर काम घटिया
जिस निर्माण कार्य को इंजीनियर आरडी साहू देखते है वहां होती है जमकर भ्रष्टाचार कि पत्रिका टीम ने आरडी साहू के द्वारा जितने भी निर्माण कार्य कराये गये है उनका निरीक्षण किया तो भष्ट्राचार खुल के सामने आई जैसे की पिपरदा पंचायत मे सांसद मद से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य एक साल मे पूरी तरह खराब, कडारी पंचायत के किसान तालाब मे निर्मला घाट निर्माण कार्य एक साल के अंदर पूरी तरह खराब, सोनाईडीह मे 12ए एम एम कि सरिया की जगह 10 एमएम की सरिया से स्कूल अहाता निर्माण कार्य खपरीडीह पंचायत मे सीसी रोड निर्माण कार्य कडारी पंचायत के आश्रित ग्राम पेटफोरवा मे 12 लाख 36 हजार रुपये की लागत से शासकीय प्राथमिक शाला भवन जैसे ब्लाक के अनेक पंचायतों में इनके द्वारा सरपंच से मिली भगत कर निर्माण कार्य मे जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

ऐसा नहीं है कि भष्ट्राचार की जानकारी जिला मुख्यालय मे बैठे जिम्मेदार अधिकारियों या ब्लाक मुख्यालय मेें बैठे अधिकारियों को नही है। भष्ट्राचार की शिकायत आए दिन सामने आ रही है पर सीईओ साहब के पास निर्माण कार्य की जांच करने तक के लिये समय नही है या फिर आरडी साहू पर अपनी मेहरबानी बरत रहे हैं।

तसल्ली देने मे माहिर सीईओ
ब्लाक मुख्यालय मे चल रहे निर्माण मे भष्ट्राचार की शिकायतें आए दिन सीईओ तक पहुंचती रहती है पर सीईओ इन शिकायतों पर तसल्ली देते हैं कि जाच करायी जाएगी। जांच मे अभी तक किसी भी सरपंच सचिव व इंजीनियर के खिलाफ कार्यवाही नही हुई है।

-इस संबंध मे बम्हनीडीह के एसडीओबी एस पैकरा से जानकारी लेने के लिए फोन लगाया गया तो उन्होने फोन तो उठाया पर कुछ सवाल के जवाब देते-देते अपने ही बातो मे फंस गये। पूछे गये सवालों का जवाब न दे सके व फोन कट कर दिया- बी एस पैकरा, एस डीओ, आरईएस जनपद पंचायत बम्हनीडीह

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग