
गुस्से में पति ने किया दिलदहलाने वाला काम, मासूम बच्चों के सामने बीवी के उपर उड़ेल दिया मिट्टी तेल फिर...
जांजगीर-चांपा. छत्त्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे पति-पत्नी के विवाद के बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। 100 प्रतिशत झुलस जाने से महिला की मौत हो गई।
यह मामला जांजगीर-चांपा के घोघरानाला का है। पुलिस के अनुसार घोघरानाला चांपा निवासी अजीत पटेल का दो दिन पहले अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते गया और अजीत तैश में आ गया और अपनी पत्नी के उपर मिट्टी तेल उड़ेल दिया। उसकी पत्नी हेमलता पटेल धू-धूकर जलने लगी। उसे गंभीर अवस्था में बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसकी हालत को देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर कर दिया। सोमवार को महिला की मौत हो गई। सिम्स पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर मर्ग डायरी चांपा पुलिस को सौंप दिया है। चांपा पुलिस ने आरोपी पति अजीत पटेल के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
पति पत्नी के बीच झगड़ों का दंश बच्चों को झेलना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अजीत पटेल के दो मासूम बच्चे हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया। दोनों बच्चों को मां के बिना रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिजन बच्चों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बच्चे मान नहीं रहे हैं।
Published on:
17 Apr 2019 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
