जांजगीर चंपा

चांपा में ५ लाख से अधिक का अवैध पटाखे जब्त

दीपावली के पहले अवैध पटाखा के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दी है।

less than 1 minute read
sp office

दीपावली के पहले अवैध पटाखा के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दी है। एक गोदाम में रखे लगभग ५९१ किलो का पटाखा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत ५ लाख ३० हजार रुपए है। पुलिस ने अवैध भंडारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि जीवेश ट्रांसपोर्ट गोदाम संजय नगर चांपा में कृण्ण कुमार पाटले निवासी किरारी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के द्वारा अवैध रूप से पटाखा रखा है। जिसकी सूचना पर चांपा पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से 591 किलोग्राम विस्फोटक पटाखा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमती 5 लाख 30 हजार 800 रुपए शासन द्वारा विस्फोटकों के भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देश का पालन न करते हुए अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था। इनके द्वारा पटाखा खरीदी बिक्री एवं भंडारण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी कृष्ण कुमार पाटले (25) निवासी किरारी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक अजय कृष्ण चतुर्वेदी एवं थाना चांपा स्टाफ का योगदान रहा।
व्यापारियों पर मचा हड़कंप
चांपा में बड़ी तादात में ५९१ किलो विस्फोटक पटाखा जब्त करने पर अन्य पटाखा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया हैं। क्योंकि जिले के अधिकांश बड़े व्यापारी तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी है। ये व्यापारी शहर के मध्य में स्थित गोदाम में बड़े मात्रा में पटाखा डंप कर रखे हुए है। जिले में पटाखा के सबसे बड़ी जगह अकलतरा, चांपा व जांजगीर में बाहर पटाखा रखने के लिए कहीं गोदाम ही नहीं है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अवैध पटाखा पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
-------------

Published on:
13 Oct 2022 10:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर