कलेक्टोरेट चौक के पास लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को नगरपालिका ने सोमवार को हटवा दिया। यहां पान ठेला, होटल सहित अन्य दुकानों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिसे देखते हुए कलेक्टर सख्त थे। कलेक्टर ने नगरपालिका को आदेशित दिया था, जिसके चलते पालिका ने सक्रियता दिखाई और सोमवार की शाम को सभी दुकानों को हटवाया गया। कलेक्टोरेट चौक में लोगों की आमदरफ्त लगातार बढ़ रही है। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चौक चौराहे में पान, गुटखा व चाय नाश्ता की मांग भी लगातार बढ़ रही है।