5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवा में उड़ी टोपी, बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत

तेज रफ्तार बाइक चालक की टोपी हवा में उड़ गई। टोपी को देखने वह जैसे ही पलटा बाइक पेड़ से जा टकराई। टकराने से बाइक के सिर में गंभीर चोट आ गया।

1 minute read
Google source verification

image

Piyushkant Chaturvedi

May 09, 2016

 the bike crashed into tree, driver killed

Flying hats in the air, the bike crashed into tree, driver killed

जांजगीर-चांपा
. तेज रफ्तार बाइक चालक की टोपी हवा में उड़ गई। टोपी को देखने वह जैसे ही पलटा बाइक पेड़ से जा टकराई। टकराने से बाइक के सिर में गंभीर चोट आ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक के पीछे बैठे एक युवक को भी गंभीर चोटें आई है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया के पास की है।


बाइक चलाते वक्त टोपी पहना भी खतरे खाली नहीं है। क्यों कि टोपी अक्सर हवा में उड़ जाती है। टोपी के बचाने के फेर में आए दिन दुर्घटना होती है। दुर्घटना से बचने पुलिस हेलमेट पहनने की अपील करती है। कुछ इसी तरह की गंभीर घटना रविवार को ठाकुरदिया के पास हुई। पुलिस के अनुसार ठाकुरदिया निवासी सम्मेलाल यादव (25) पिता जगदीश प्रसाद रविवार की शाम चार बजे अपनी पैशन प्रो बाइक में लक्ष्मीकांत यादव के साथ किसी काम से घिवरा गया था।


वह शाम को लौट रहा था। वह मेन रोड ठाकुरदिया के इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंचा था। बाइक की स्पीड तेज थी। तभी सम्मेलाल की टोपी हवा में उड़ गई। वह टोपी को देखने के लिए पीछे पलटा। आगे वह देख नहीं पाया और उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी सिर में गंभीर चोटें आई। बाइक के पीछे सवार लक्ष्मीकांत को भी चोटें आई है।


दोनों को गंभीर अवस्था में संजीवनी एक्सप्रेस से नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सम्मेलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी का ईलाज जारी है। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image