जांजगीर चंपा

जाजवल्य देव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में जांजगीर पैंथर ने जीता खिताब

जांजगीर के मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में आयोजित जाज्वल्य देव ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए फाइनल मैच में जांजगीर पैंथर में संघर्ष पूर्व रोमांचक मुकाबला में जांजगीर किंग्स को 4-2 से पराजित किया।

1 minute read
khiladi

पुष्पेंद्र गढ़वाल रवि कहरा, गोल कीपर राजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। वहीं बालिका वर्ग में जिला हॉकी एक्सीलेंस की टीम ने जिला हॉकी संघ की टीम को 3-2 से हराकर खिताब जीत लिया। मिनी वर्ग ग्रास रूट हॉकी में विवेकानंद की टीम ने लिटिल स्टार को 2-१ से पराजित कर खीताब जीता। समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एसपी विजय अग्रवाल के मुख्य अतिथ्य, नीरज सिंह कमांडेंट आईटीबीपी कोंडागांव व अजय केशरवानी वरिष्ठ अधिवक्ता राष्ट्रीय एवं हॉकी खिलाड़ी केआर टंडन प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरबा के विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल ने कहा कि खेल के साथ अनुशासन की महत्व पूर्ण भूमिका है। मुझे ऐसा प्रतीत होता है की इस जांजगीर के ध्यानचंद मैदान के बहुत ही जल्दी राष्ट्रीय टीम में खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। सभी खिलाडिय़ों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हुए कमांडेंट नीरज सिंह ने कहा की इस जांजगीर के छोटे से जगह में इतने प्रतिभावान खिलाडिय़ों को देखकर मैं स्वयं अपने आप में गौरव महसूस कर रहा हूं। यहां हॉकी के खिलाडिय़ों को बिना किसी सुविधा के जो कोचिंग दी जाती है जिस से अच्छे खिलाड़ी बनकर उभर रहते हैं। जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा को हार्दिक बधाई दिया।
पुरस्कार वितरण में विशेष रूप से खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने में विजय अमर सिंह, सुखराम गढ़ेवाल, द्वारिका प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इन्होंने बनाया कार्यक्रम को सफल
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, राजीव सिंह ठाकुर, राकेश गढ़ेवाल, अजीत गढ़ेवाल, अमित परमहंस, दीपक खरसन, सुनील साहू, रविन्द्र टंडन, सुमित सोनवान, चंद्रजीत सोनवान, योगेश चौरसिया, अमित सोमा राठौर, पूनमचंद गढ़वाल, राजेश्वर कहरा, राज काटकवार, सोनू कहरा, सुमन साहू, गायत्री सारथी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया एवं आभार व्यक्त अजीत गढ़वाल ने किया।
-----------------

Published on:
10 Jan 2023 09:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर