जिला मुख्यालय सहित आसपास के लोगों ने मुख्य नहर में पानी छोडऩे की मांग की है। ज्ञात हो कि इस बार रबी फसल के लिए नहर से पानी नहीं दिया गया है। इस वजह नहर किनारे बसे मोहल्लों एवं गाँव में निस्तारी की समस्या बढ़ गई है। लोगों को उम्मीद थी कि होली के दौरान नहर में पानी छोड़ा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्तमान में शहर में ही पानी की समस्या विकराल रूप लेने लगी है। जलस्तर 150 फिट नीचे गिर गया है। ऐसे में परेशान लोगों ने जिला प्रशासन से नहर में पानी छोडऩे की मांग की है।