2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीसीटीवी की जद में होगा कोसा-कांसा-कंचन की नगरी चांपा

कोसा कांसा कंचन की नगरी चांपा के प्रत्येक चौक चौराहों व नगरपालिका के भवनें एसएलआरएम सेंटर सहित तमाम गार्डन अब सीसी कैमरे की निगरानी में रहेगा। इसके लिए नगरपालिका तकरीबन ५ लाख रुपए खर्च करने जा रहा है। इसके लिए अधोसंरचना मद में तकरीबन पांच करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं

2 min read
Google source verification
सीसीटीवी की जद में होगा कोसा-कांसा-कंचन की नगरी चांपा

सीसीटीवी की जद में होगा कोसा-कांसा-कंचन की नगरी चांपा

जांजगीर-चांपा। उसी मद से इस योजना के लिए अलग से राशि निकाल कर खर्च की जाएगी। सीसी टीवी कैमरे लग जाने से पूरा चांपा शहर में प्रत्येक गतिविधियों की निगरानी नगरपालिका के अधिकारी व पुलिस की टीम रखेगी। पूरे शहर में सीसी कैमरे लग जाने से सबसे बड़ा फायदा पुलिस को होगा। वहीं नगरपालिका को भी उनके प्रत्येक शासकीय भवनों में संचालित गतिविधियों पर नजर रहेगी। दिलचस्प यह है कि कैमरे वहां भी लगाए जाएंगे जहां लोग पिकनिक स्पॉट हनुमान धारा जाते हैं। यहां पुलिस को सबसे अधिक मदद मिलेगी। क्योंकि यहां कई तरह के आपराधिक गतिविधियों को भी अंजाम दिया जाता है। नगरपालिका इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा है। जिसे अपू्रवल के लिए शासन को भेजेगा। इसके बाद घठोली चौक से लेकर गेमन पुल व सिवनी रोड से लेकर बिरगहनी चौक तक चारों दिशाओं में पूरे शहर की निगरानी की जा सकेगी।
दो स्थानों में होगा कंट्रोल रूम
शहर के ४२ स्पॉट में सीसी कैमरा लगाने की योजना है। जिसका कंट्रोल रूम दो स्थानों में लगेगा। जिसमें पहला पुलिस थाना चांपा में तो वहीं दूसरा नगरपालिका चांपा में रहेगा। पुलिस विभाग अपराधिक गतिविधियों के ठिकानों के अलावा शहर में कहीं भी सड़क दुर्घटना होती है, लूटपाट, मारपीट व अन्य कोई अप्रिय घटना होती है उस पर नजर रखेगी। तो वहीं दूसरा नगरपालिका में। जहां से एसएलआरएम ेसेंटर, रीपा शेड, गार्डन,अंबेडकर भवन, प्रत्येक चौक चौराहे, शौचालय परशुराम चौक सहित अन्य बड़े भवनों पर नगर रखेगी।
5 करोड़ होंगे विकास पर खर्च
कोसा कांसा कंचन की नगरी चांपा में मुख्यमंत्री ने अधोसंरचना मद में पांच करोड़ के विकास कार्य का पिटारा खोला है। जिसमें बिजली, नाली, पानी सड़क जैसे विभिन्न कार्य शहर के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। इतनी राशि में दो करोड़ की लागत से रीपा शेड के तहत खर्च किए जाएंगे। ढाई करोड़ की लागत रोड, पानी, नाली सहित अन्य विकास कार्य के लिए खर्च किए जाएंगे। जो चांपा शहर के विकास के लिए बेहतर होगा।

नगरपालिका चांपा में अधोसंरचना मद से ५ करोड़ रुपए का विकास कार्य किया जाना है। जिसमें ४२ स्पॉट में सीसी कैमरा लगाने की भी योजना है। इसके लिए सड़क नाली बिजली पानी के लिए खर्च किया जाएगा।
-जय कुमार थवाइत, अध्यक्ष नपा चांपा

Story Loader