31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल हाफ योजना की तरह कहीं बिजली हाफ तो नहीं, बिल हाफ तो हुआ नहीं लेकिन बिजली हो गया हाफ

10 मिनट से एक घंटे के लिए हर रोज हो रही बिजली गुल, तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या, गर्मी में लोगों की समस्या हुई दुगुनी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Rajkumar Shah

•

Updated: 8 Apr 2019, 6:41 PM IST

10 मिनट से एक घंटे के लिए हर रोज हो रही बिजली गुल, तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या, गर्मी में लोगों की समस्या हुई दुगुनी

10 मिनट से एक घंटे के लिए हर रोज हो रही बिजली गुल, तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या, गर्मी में लोगों की समस्या हुई दुगुनी

जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय में सोमवार को कहीं किसी तरह का शट उाउन नहीं था, लेकिन सुबह ९ बिजली गुल हो गई। तो कई मोहल्ला में बिजली लो वोल्टेज हो गई। घंटे भर बिजली नहीं आने से लोग पानी नहीं भर पाए।

स्थानीय चंदनिया पारा निवासी हेमलता शर्मा के मुताबिक दोपहर तक ऐसा तीन बार हुआ। बीते रात १ बजे भी बिजली बंद होने के कारण मोहल्लेभर परेशान हो गया था। यह अकेली हेमलता की मोहल्ले की समस्या नहीं, बल्कि ऐसा सारे शहर में पिछले पखवाड़े भर से हर रोज हो रहा है। लोग कह रहे कहीं बिजली बिल हाफ योजना की तरह बिजली हाफ तो नहीं हो रहा है।


बिजली कंपनी की नजर में यह शट डाउन नहीं ट्रिपींग है। कंपनी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसी भी तरह के शटडाउन या बिजली सप्लाई रोकने के परमिट पर रोक लगा रखी है। लेकिन लोग फिर भी कटौती से परेशान है और वजह है कि बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही। दरअसल घोषित तौर पर शटडाउन करने के बजाय अब कंपनी लोड बढऩे और ट्रिपिंग के नाम पर शहरभर में सप्लाई बंद कर रही है।

कंपनी के अफसरों का कहना है कि कभी जंफर टूटने तो कभी पावर ट्रांसफार्मरों के अधिक गर्म होने से लाइन पर फाल्ट होने के कारण ऐसा होता है। लेकिन लोग इस बात से अधिक नाराज है कि बेवजह या बिना सूचना के बिजली काटने के बजाय कंपनी मैसम देकर कटौती करें तो ज्यादा बेहतर है।


पिछले पखवाड़े भर से हर रोज हो रही बिजली गुल
गर्मी बढऩे के साथ ही पिछले पखवाड़े भर से हर रोज १० मिनट से एक से डेढ़ घंटा तक बिजली गुल हो रही है। यह समस्या एक ही मोहल्ला का नहीं पूरे शहर का यही समस्या है। जिससे गर्मी बढ़े से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग इधर पहले ही गर्मी से परेशान है। कूलर, एसी दिन व रात भर चल रहे है। इधर बार-बार कटौती से परेशानी बढ़ गई है। शिव मंदिर मोहल्ला में पिछले तीन से रात १ से २ बजे के बीच एक से दो घंटा तक बिजली गुल हो रही है। सोमवार को सुबह भी घंटो बिजली गुल रहा है। बीडीएम उपनगर में तो लो वोल्टेज की समस्या रहा। जिससे न तो कूलर चल पा रहा था और न बोर चल पाया।


अभी तो ट्रेलर है पूरी फिल्म बाकी है
शहर सहित ग्रामीण अंचल में अभी तो ट्रेलर ही चल रहा है। अभी पूरी फिल्म आना बाकी है। बिजली विभाग के अफसर का कहना है कि अभी तो ट्रिपिंग के नाम बिजली गुल हो रही है। लोड बढऩे से कहीं जंफर तो कहीं ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ जा रहे है। इसके बाद अभी चुनाव होने के बाद मई माह में गर्मी पूर्व मेंटनेंस किया जाएगा। उस समय गर्मी भी बेतहाश रहेगी। इस दौरान ४ से ५ घंटा बिजली गुल कर मेंटनेंस किया जाएगा।


गर्मी पूर्व यह काम है जरूरी
अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था, जले या खराब जंफर बदलने बहुत जरूरी है। ट्रांसफार्मर के कटआउट की अनिवार्य रूप से जांच होनी चाहिए। बिजली लाइनों कके नजदीक पेड़्रो के टहनियों की छंटाई जरूरी है। बिजली लाइन के ढीले जंफर की जांच, खंभो से पक्षियों के घोंसले हटाने का काम जरूरी है। इसके अलावा ढीले पड़ चुके कनेक्शनों व केबल को कसने का काम करने होता है।


ग्रामीण अंचल तो भगवान भरोसे
बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में पांच से छह गांव के बीच एक सब स्टेशन स्थापित किया गया है। इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक हल्की बारिश होने और हवा चलने पर बिजली बंद कर दी जाती है। आए दिन की समस्या है। बिजली बंद होने के बाद कब बहाल होती इसका तय नहीं रहता। लेकिन अभी गर्मी बढ़ते ही कभी भी घंटो बिजली गुल कर दी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़