4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: जांजगीर- चांपा लोकसभा क्षेत्र में 60.81% वोटिंग, 2014 लोकसभा में हुआ था सबसे कम वोटिंग टर्न आउट

* इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।इन सभी की किस्मत 23 अप्रैल को ईवीएम में बंद हो जाएगी और फिर 23 मई की मतगणना के बाद चुनाव नतीजे सामने आ जाएंगे * विधानसभा में बदले समीकरणों का फयादा कांग्रेस को मिलेगा या इतिहास खुद को दोहराएगा ये आने वाला वक़्त ही बताएगा

less than 1 minute read
Google source verification
election

Breaking: जांजगीर- चांपा लोकसभा क्षेत्र में 60.81% वोटिंग, 2014 लोकसभा में हुआ था सबसे कम वोटिंग टर्न आउट

जांजगीर - चांपा। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में दोपहर से धीरे-धीरे वोटिंग का आंकड़ा बढ़ते शाम पांच बजे तक 60% तक जा पंहुचा है । निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक जांजगीर - चांपा लोकसभा क्षेत्र में 60. 81% मतदान हुुआ है।19 लाख मतदाताओ ने आज जांजगीर के 15 उम्मीदवार का भविष्य EVM में कैद कर दिया है।

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में नौ लाख 31 हजार 94 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20 हजार 707 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 86 हजार 629, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 32 हजार 22, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 64 हजार 484, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख 12 हजार 487, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 68 हजार 493, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 34 हजार 516, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले 11 हजार 674 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 82 हैं। वहां ट्रांसजेंडर के 25 और 16 हजार 34 दिव्यांग मतदाता हैं।

मतदान प्रतिशत विधानसभा वार दोपहर 3 बजे तक

अकलतरा - 34.45
जांजगीर चाम्पा - 45.29
सक्ती - 38.60
चंद्रपुर - 32.46
जैजैपुर - 26.49
पामगढ़ - 24.54
बिलाईगढ़ - 27
कसडोल - 33


15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद

लोकसभा चुनाव के देश में तीसरे और छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण का मतदान मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया था । लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतार लगी हुई थी । 15 प्रत्याशियों की किस्मत आज 23 अप्रैल को ईवीएम में बंद हो जाएगी और फिर 23 मई की मतगणना के बाद चुनाव नतीजे सामने आ जाएंगे।

Story Loader