
Janjgir Champa News : अकलतरा थाना के गांव कटनई में सुबह के समय अचानक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई की पूरा मकान जलकर खाक हो गया। इस दौरान में आलमारी में रखे आभूषण सहित नगदी ढाई लाख भी जलकर स्वाहा हो गया। किसान पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
अकलतरा थाना क्षेत्र के गांव कटनई में किसान संतोष कश्यप पिता मनीराम कश्यप सुबह करीब 11 बजे पूरा परिवार घर के बाड़ी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। शुरूआत में किसी को जानकारी नहीं हुई। परिवार के सारे सदस्य घर के बाहर कार्य पर थे। तभी घर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपेटों में घर समा गया। आग की खबर गांव में पहुंची तो लोग भागे भागे घर की ओर आए और ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाना प्रारंभ किया।
तत्काल आसपास के लोग व परिवार सहित आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी है। आग और भीषण हो चुकी थी। इससे पूरा का पूरा मकान जलकर खाक हो गया। राजेश कश्यप ने बताया कि उनके पड़ोसी के घर में रखे गृहस्थी के सामान सोना 2 तोला, चांदी 3 तोला, घर में रखे नगद 2 लाख 50 हजार रुपए, 10 क्विंटल धान, 3 क्विंटल चावल, स्टील का बर्तन, अलमारी में रखे बच्चों के अंकसूची, राशन कार्ड, बैक पासबुक, कपड़े, फाइबर कूलर सहित सभी जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज किया है।
बड़ा हादसा टला
सुबह 11 बजे आग लगी इस समय पूरा परिवार सहित बच्चे बाहर थे। अगर बच्चे घर में रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही दमकल समय पर नहीं पहुंची। अगर समय पर दमकल पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था।
Published on:
09 Feb 2024 05:20 pm

बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
