4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएड के 183 छात्रों के मार्कशीट में दर्शा दिया अनुपस्थित

भड़के छात्र और केंद्र प्रभारी के उपर निकाली भड़ास

less than 1 minute read
Google source verification
भड़के छात्र और केंद्र प्रभारी के उपर निकाली भड़ास

डीएड के 183 छात्रों के मार्कशीट में दर्शा दिया अनुपस्थित

जांजगीर-चांपा. शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला चांपा में एनआईओएस द्वारा संचालिक डीएड प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में शामिल हुए १८३ छात्रों के अंकसूची में अनुपस्थित दर्शा दिया गया है। जिससे छात्र अच्छे खासे परेशान हैं। जबकि परीक्षा में सभी छात्र शामिल हुए थे और बाकायदा पर्चा भी हल किया था। इसके बाद भी उन्हें अनुपस्थित दर्शा दिया गया है। इससे परेशान होकर सभी १८३ छात्र सोमवार को हाईस्कूल चांपा के केंद्र प्रभारी से मिले और अपनी समस्या की गुहार लगाई। छात्रों ने केंद्र प्रभारी को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए उनसे समस्या का निराकरण कराने की बात कही है।
ज्ञात हो कि निजी स्कूल में शिक्षकीय कार्य कराने वाले शिक्षकों को शासन ने एनआईओएस योजना के तहत डीएड की पात्रता परीक्षा की सुविधा दी है। जिसमें चांपा स्कूल में १८३ परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिए थे। चूंकि परीक्षार्थी प्रथम वर्ष की परीक्षा पास करने के बाद दूसरे साल की परीक्षा में भी दिला चुके हैं। दूसरे वर्ष की परीक्षा परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। जिसमें प्रथम वर्ष के १८३ छात्रों के के विषय कोड ५१२ डब्ल्यूबीएमें एबी यानी अनुपस्थित बता रहा है। जिससे छात्र परेशान हो गए और हैरत में पड़ गए। छात्रों का कहना है कि वे इस विषय की परीक्षा में शामिल हुए हैं। इसके बाद भी उन्हें अनुपस्थित बता रहा है। जो केंद्र प्रभारी की लापरवाही को उजागर कर रहा है। ऐसे में परीक्षार्थियों का भविष्य अंधकारमय होता नजर आ रहा है। जिसे लेकर परीक्षार्थी भड़क गए और सोमवार को केंद्र प्रभारी से मिलकर उनके भविष्य के संबंध में उचित निराकरण करने का ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा है।