23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 साल के मासूम की खून से लथपथ लाश देख फट गया मां का कलेजा, शरीर पर मिले ऐसे निशान

छत्तीसगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गांव के बाहर खेत में एक 7 साल के मासूम की खून से लथपथ लाश (Missing child dead body found) मिली। लाश देख का मां का कलेजा फट गया।
2 min read
Google source verification
Missing child dead body found

7 साल के मासूम की खून से लथपथ लाश देख फट गया मां का कलेजा, शरीर पर मिले ऐसे निशान

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 7 साल के लापता बच्चे की खून से लथपथ लाश (Missing child dead body found) गांव के बाहर खेत से बरामद की गई। गले में रस्सी का निशान था। परिजनों ने मासूम की हत्या कर शव को खेत में फेंकने की आशंका जताई है। मासूम की हत्या से पूरे परिवार में मातम पसर गया है, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

दरअसल, यह घटना जांजगीर के नवागढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां 7 साल का आसिफ खान दोपहर खेलने के बहाने घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक जब मासूम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने आसिफ की खोजबीन शुरू की। परिजनों ने पहले तो आसपड़ोस में ढूंढा फिर उसके दोस्तों के यहां पूछताछ की।

इसके बाद भी कहीं पता नहीं चला तो परिजन इस बात से घबरा गए कि कहीं अनहोनी तो नहींं हो गई। आसिफ के चाचा ढूंढते-ढू़ंढते अपने पुराने घर के पीछे खेत की ओर पहुंचे तो मासूम का शव देख आखें फटी की फटी रह गई। मासूम का खून से लथपथ पड़ा हुआ था। गले में रस्सी का निशान था।

आसिफ के चाचा ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर मां का कलेजा फट गया। मासूम के शव (child dead body) को लेकर घर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

इधर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी हुई है। इलाके के लोगों ने आशंका जताई है कि जमीन संबंधित विवाद के कारण मासूम की हत्या की गई है। उधर, मासूम की हत्या (missing child found dead) से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि गायब मासूम का शव रात को खेत में मिला। घटनास्थल पर जाकर जांच की गई। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।