
खाकी वर्दी को देख ट्रक चालक के उड़ गए होश, मुलमुला पुलिस ने 30 लाख का गुटखा व तंबाकू किया जब्त
जांजगीर-चांपा. बिलासपुर से रायगढ़ के लिए ट्रक में भर कर पान मसाला, गुटखा व तंबाकू ले जाते हुए एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। जिले के कुटीघाट बेरियर के पास उक्त 149 कार्टून पान मसाला गुटखा व 42 बोरी जर्दा तंबाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जब्त माल की कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है।
मुलमुला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यापार विहार बिलासपुर के जयबाबा ट्रेडर्स से पान मसाला रायगढ़ के यशपाल पान मसाला गुटखा सत्तीगुड़ी को डिलीवरी दी गई थी। इस दुकान के लिए 149 कार्टून पान मसाला, गुटखा एवं 42 बोरी जर्दा तंबाकू रवाना किया गया था। पुलिस को मिले कागजात के अनुसार पान मसाला गुटखा को ट्रक क्रमांक सीजी-04 जे 1885 में रायगढ़ के लिए रवाना किया गया था।
इस दौरान मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, मामले में मुलमुला पुलिस ने कुटीघाट बेरियर के पास बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी-04 एचएन 4427 और सीजी-10 सी-9048 में पान मसाले का पाऊच एवं जर्दा तंबाकू से भरा हुआ पाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से भरे ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालकों से कागजात की मांग की, लेकिन वे पर्याप्त कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
Updated on:
31 May 2020, 5:51 PM IST
Published on:
31 May 2020, 5:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.