
नैला दुर्गोत्सव: 100 फीट ऊंचे भव्य राममंदिर में स्वर्ण सिंहासन पर विराजेगी मां दुर्गा
जांजगीर-चांपा. गौरतलब है कि नैला स्टेशन की मां दुर्गा की प्रतिमा और भव्य प्रवेश द्वार हर साल अपने आप में तारीफे काबिल होती है। चाहे हीरे-मोती और नवरत्नों से जडि़त प्रतिमा हो या 50, 200, 500 एवं 2000 रुपए के नए नोटों से सुसज्जित मां दुर्गा की प्रतिमा। पिछले साल भी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ था तो इसके पूर्व माहेष्मति महल। इस बार भी श्रीश्री दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति नैला का दुर्गोत्सव जिला और प्रदेश ही नहीं बल्कि देेशभर में चर्चित होगा। समिति के राजेश पालीवाल ने बताया कि यह आयोजन का ४०वां वर्ष होगा। मां दुर्गा की ३५ फीट ऊंची और ६० फीट चौड़ी प्रतिमा बनाई जाएगी। जो स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान रहेगी। पूरे पंडाल में आकर्षक लाइटें रहेगी। वहीं राममंदिर की भव्यता रात में विशेष लाइट से और मनमोहक दिखेगी। राममंदिर और स्वर्ण सिंहासन पर फाइनल निर्णय हो चुका है। वहीं काफी कुछ अभी फाइनल होना बाकी है। जिसकी तैयारी कर रहे हैं।
भटगांव के कारीगर बना रहे मूर्तियां.......
इस बार भी खास बात है कि समिति के द्वारा कोलकाता के बजाए भटगांव के कारीगरों से प्रतिमा तैयार कराई जा रही है। साथ ही मां दुर्गा समेत सारी मूर्तियां मिट्टी से तैयार की जा रही है। नैला में कारीगर मूर्तियां बनाने में जुट गए हैं। मां दुर्गा की ३५ फीट ऊंची प्रतिमा के साथ ही सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा का निर्माण शुरु हो गया है। वहीं गणेशोत्सव संपन्न होने के बाद विशाल पंडाल बनाने का काम भी शुरु कर दिया जाएगा।
गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती व कार्तिकेय भगवान भी.....
मां दुर्गा की प्रतिमा के अगल-बगल में इस बार भगवान श्री गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व कार्तिकेय भगवान की भी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। दस से १५ फीट ऊंची मूर्तियां स्थापित की जाएगी। साथ ही पूरे डोम पंडाल में विशेष लाइटिंग प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कई राज्यों से आते हैं देखने.......
नैला का दुर्गाेत्सव प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चित हो चुका है। हर बार लोगों में यह उत्सुकता रहती है कि इस बार नैला का दुर्गोत्सव कैसा होगा। कैसी मूर्ति बनेगी, पंडाल कितना विशाल होगा। इसे देखने के लिए प्रदेश ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, झारखंड सहित अन्य कई राज्यों के श्रद्घालु बड़ी संख्या में आते हैं।
पॉर्किंग के विशेष इंतजाम
नैला दुर्गोत्सव की प्रसिद्ध बढऩे के साथ ही यहां हर साल भीड़ भी दोगुनी से ज्यादा होती जा रही है। नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है। पिछले साल यहां भीड़ संभालनी मुश्किल हो गई थी। ऐसे में इस बार समिति के द्वारा १० से ज्यादा स्थानों पर पॉर्किंग का प्लान बनाया है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग इसमें रहेगा।
Published on:
12 Sept 2023 09:01 pm

बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
