1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड को मरवाने झारखंड-महाराष्ट्र से बुलाए थे शार्प शूटर, जांजगीर चांपा गोलीकांड में पति-पत्नी समेत 9 गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News: घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति, पत्नी समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार​ किया है। 5 बाद सक्ती पुलिस ने इस गोलीकांड का खुलासा किया है..
1 minute read
Google source verification
chhattisgarh crime news

जांजगीर चांपा गोलीकांड का खुलासा ( Photo - Patrika )

Janjgir champa Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से लगे सक्ती जिले में सामने आए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सक्ति पुलिस ने पत्नी और प्रेमी पति समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गर्लफ्रेेंड से पीछा छुड़ाने के लिए गोलीकांड की साजिश रची। इसके लिए झारखंड-महाराष्ट्र के लड़कों को 4 लाख की सुपारी देकर महिला की हत्या करवाई। जांच के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है।

भाई निकला तो बोला, पूर्णिमा कहां है फिर कनपटी पर मागी गोली

गोलीकांड का यह मामला 26 जून का हैै। पूर्णिमा चौहान के घर सुबह 11.30 बजे दो नकाबपोश युवक पहुंचे थे। इस दौरान पहले युवती के बड़े भाई से घर की तस्दीक की और पूर्णिमा को आंगन में बुलाने को कहा। युवती के बाहर आने पर उसने पूछा कि क्या काम है, जिस पर एक आरोपी ने आयुर्वेदिक दवा लेने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखी देसी पिस्टल से लगातार तीन फायर कर दिए। गोलियां युवती के माथे और शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं।

Chhattisgarh Crime News: पुलिस ने किया खुलासा

गोलीकांड के 5 दिन बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। बताया कि आरोपी का युवती के साथ प्रेम संबंध थे। इससे पीछा छुड़ाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका को मारने के लिए पत्नी ने भी साथ दिया। दोनों ने मिलकर झारखंड-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के लड़कों को 4 लाख की सुपारी दी। जिसके बाद प्लान के तहत युवती के घर पहुंचकर युवती की गोलीमार कर हत्या की।

जिले में गोलीबारी पर उठे बड़े सवाल

  • दो माह में गोलीबारी की दूसरी बड़ी वारदात।
  • जोंगरा में युवती को तीन गोलियां मारकर हत्या।
  • 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर।
  • अवैध पिस्टलों की सप्लाई पर उठे सवाल।
  • लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत, अपराधियों के हौसले बुलंद।