3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब देवरी चिचोली के हसदेव नदी पर नहीं तैर पाएंगे लोग

बलौदा ब्लॉक में देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में तीन साल में 4 मौतों के बाद प्रशासन अब हरकत में आ गई है। अब पिकनिक स्पॉट में सूचना बोर्ड लगवा दिया है। इतना ही नहीं जहां जहां गहने पानी का बहाव है वहां बेरीकेडिंग की गई है। ताकि लोग सतर्क रहें और गहरे पानी की ओर न जाएं।

less than 1 minute read
Google source verification
अब देवरी चिचोली के हसदेव नदी पर नहीं तैर पाएंगे लोग

अब देवरी चिचोली के हसदेव नदी पर नहीं तैर पाएंगे लोग

जांजगीर-बलौदा। ज्ञात हो कि, पिकनिक स्पॉट देवरी चिचोली में हर साल बड़ी तादात में लोग पिकनिक मनाने जाते हैं और नदी में स्नान करने लगते हैं। जिन्हें तैरना नहीं आता ओ गहरे पानी में बह जाता है। बीते तीन साल के भीतर 4 लोगों की यहां मौत हो गई। एक सप्ताह पहले बलौदा के दो छात्रों की मौत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यह गांठ बांध ली है कि यहां अब कोई पानी में तैरने न जाएं। पुलिस ने यहां जगह जगह में सूचना बोर्ड लगवा दिया है और साफ चेतावनी दी है कि यहां गहरे पानी में स्नान न करें। नहीं तो खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं गहरे पानी के स्थान पर लाल झंडे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा नदी के चारों ओर बेरिकेडिंग की गई है। ताकि कोई अनजान व्यक्ति गहरे पानी में न जाएं और अपना जान माल की रक्षा करते हुए पिकनिक का लुत्फ उठाएं।
तीन साल के भीतर गई इन ४ बच्चों की जान
तीन साल के भीतर देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में चार बच्चों की जान चली गई। जिसमें वर्ष २०२० में चांपा के एक किशोर की मौत हुई थी। इसके बाद वर्ष २०२१ में कोरबा जिले के एक किशोर की मौत हुई थी। इसके बाद वर्ष २०२२ में बलौदा के प्रांजल पिता किशोर देवांगन एवं दिव्यांश पिता दीपक कटकवार की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस व जिला प्रशासन ने सभी लोगों को अलर्ट कर दिया है कि अब कभी दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Story Loader