
ट्रैक्टर पर सवार महिला का पैर फिसला, बच्चे के साथ गिरी महिला, बच्चे के पैर में आई चोट, महिला की दर्दनाक मौत
जांजगीर-चांपा. तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिर कर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम चोरभठ्ठी के पास की है। बनडभरा बिर्रा निवासी राधा बाई केंवट अपने 8 साल के बच्चे के साथ शुक्रवार को चोरभ_ी में शादी में शामिल होने के बाद रविवार की सुबह एक षष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने डूमरपारा जाने के लिए निकली थी। उसी समय एक ट्रैक्टर जैजैपुर की ओर जा रही थी। महिला ट्रैक्टर को रुकवाकर चालक से लिफ्ट मांग ली। दरअसल उसे जैजैपुर तक बैठकर जाना था।
ट्रैक्टर करीब 400 मीटर दूर आगे निकली थी। महिला का पांव अचानक फिसल गया और महिला अपने बच्चे के साथ ट्रैक्टर के नीचे गिर गई। बच्चे के पैर में चोटें आई। वहीं महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जैजैपुर टीआई ने बताया कि ट्रैक्टर का चालक तेजी से वाहन चला रहा था, जिसके कारण ट्रैक्टर हिचकोले खाने लगा। जिससे इंजीन में सवार महिला गिर पड़ी। महिला का पूरा शरीर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। इससे महिला कुचल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पंचनामा के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक वाहन छोड़कर भाग निकला
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया है। ट्रैक्टर का चालक अरसियां गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 279, 337, 304 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक का पता नहीं चल पा रहा है।
Updated on:
28 Apr 2019 02:16 pm
Published on:
28 Apr 2019 02:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
