2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सी-मार्ट से खरीदी का फरमान, महिला समूह खड़े कर रहे हाथ

शिक्षा विभाग के द्वारा स्व सहायता समूहों को मध्याह्न भोजन में उपयोग होने वाली राशन सामग्री की खरीदी सी-मार्ट से करने का फरमान जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification
सी-मार्ट से खरीदी का फरमान, महिला समूह खड़े कर रहे हाथ

सी-मार्ट से खरीदी का फरमान, महिला समूह खड़े कर रहे हाथ

जांजगीर-चांपा. ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के द्वारा इस संबंध में स्व सहायता समूहों को निर्देश जारी किया जा रहा है लेकिन स्व सहायता समूहों के द्वारा सी-मार्ट से खरीदी करने में कई तरह की व्यवहारिक समस्या होने का हवाला देकर खरीदी करने में असमर्थता जताई जा रही है। सी-मार्ट से खरीदी करने का आदेश वापस लेने स्व सहायता समूहों के द्वारा मांग उठ रही है।
महिला समूहों की माने तो वर्तमान में जिले में सी-मार्ट अभी केवल जिला मुख्यालय में है। ऐसे में दूरस्थ इलाकों के महिला समूहों को राशन लेने जिला मुख्यालय आना होगा। जिससे आने-जाने का खर्च ही राशन सामग्री से ज्यादा हो जाएगा। दूसरा, मध्याह्न भोजन के राशन खरीदने के लिए कुकिंग कास्ट की राशि हर महीने जारी नहीं होती। ऐसे में स्व सहायता समूहों को गांव के दुकानों में ही उधारी में सामान लेना पड़ता है। जिससे स्कूलों में राशन की कमी नहीं होती। लेकिन सी-मार्ट से नकदी में खरीदी करनी पड़ेगी। इससे स्व सहायता समूहों को आर्थिक संकट भी होगा। इसके अलावा सी-मार्ट और स्थानीय दुकानों के सामान की कीमतों में भी अंतर है, सी-मार्ट में कीमत ज्यादा लग रहा है। ऐसे में वहां से खरीदी करना सही नहीं होगा।
खरीदी का आदेश वापस लेने सौंप रहे ज्ञापन
इन सभी समस्याओं का हवाला देते हुए सी-मार्ट से राशन खरीदी का आदेश वापस लेने मांग की जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ मध्याह्न भोजन रसोइया कल्याण संघ के द्वारा अकलतरा बीईओ के नाम एबीईओ को १ दिसंबर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें तीन बिंदुओं में इन्हीं सब परेशानियों को अवगत कराते हुए सी-मार्ट से राशन खरीदी की व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की तरह स्थानीय स्तर पर खरीदी की व्यवस्था को जारी रखने की मांग की है। महिला समूहों के पदाधिकारियों का कहना है कि समय पर पैसे नहीं मिलने पर स्थानीय स्तर पर उधार में राशन सामग्री मिल जाती है लेकिन सी-मार्ट से नगद में खरीदी करनी होगी। वहीं दूरी बड़ी समस्या होगी। अकलतरा, शिवरीनारायण, नवागढ़ के महिला समूहों को लंबी दूरी तय कर हर माह खरीदी करने आने में अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा।

मध्याह्न भोजन में उपयोग होने वाली राशन सामग्री की खरीदी सी-मार्ट से ही करनी है। स्व सहायता समूहों को सी-मार्ट से ही खरीदी करने निर्देश जारी किए गए हैं। यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। सी-मार्ट से उधार की भी व्यवस्था रहेगी। आदेश का पालन करना होगा।
एचआर सोम, डीईओ जांजगीर

Story Loader