
पत्रिका हमराह : कालोनी के लोगों ने हमराह कार्यक्रम में लिया हिस्सा, मतदान करने लोगों ने ली शपथ
जांजगीर-चांपा। जांजगीर में पत्रिका द्वारा हमराह कार्यक्रम का आयोजन रविवार की सुबह 7.30 बजे शिवराम कालोनी गार्डन में किया गया। गार्डन में जाकर विभिन्न क्लब के युवाओं, पार्षद, छात्राओं और महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा गार्डन में योग व्यायाम किए गए। वहीं लोगों के द्वारा लोकसभा में मतदान की भूमिका पर बात की गई। पत्रिका के अभियान के तहत लोगों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की शपथ ली। सभी ने चुनाव में अपने वोट के दायित्व को समझा और शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
इस दौरान शिवराम कालोनी में रहने वाले पार्षद आशीष कुमार साव ने पत्रिका के मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम की सराहना करते हुआ कहा कि पत्रिका की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के इस पर्व में शत-प्रतिशत मतदान करें। ताकि देश में एक स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना हो और सच्चा व्यक्ति लोकसभा तक पहुंचे। इसी तरह स्कूल संचालक अखिलेश सिंह सेंगर प्रमोद सिंह सेंगर ने कहा कि पत्रिका की यह पहल सराहनीय है। मतदाता जागरूक होंगे तो देश में स्वस्थ्य लोकतंत्र का निर्माण होगा। विकास शर्मा, सुधीर साव, वीके गुप्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी अखबार के द्वारा इस तरह की नई पहल सराहनीय है। लोगों को स्वस्थ मतदान के लिए प्रेरित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग बहकावे में आ जाते हैं। जिससे लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इस दौरान दीपक तिवारी, रोहित घई, परेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
बच्चों ने खेलकूद का उठाया लुत्फ
हाईस्कूल मैदान में पत्रिका द्वारा आयोजित हमराह कार्यक्रम में बच्चों ने क्रिकेट, बालीवाल, फुटबाल सहित अन्य खेलों का खूब लुत्फ उठाया। बच्चों ने बताया कि पत्रिका का हमराह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए। ताकि लोगों में अच्छा संदेश जा सके। इस दौरान गार्डन में बच्चों ने खेलकूद का खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम तकरीबन एक घंटे तक चला।
योग व्यायाम का भी चला दौर
हाईस्कूल मैदान में पत्रिका के हमराह कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने योग व्यायाम का भी जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक योग व्यायाम के कई विधाओं को सीखा। महिला संघ के सतरुपा, प्रभा, नेम कुमारी, जानकी, ज्योति सिंह, ममता मिश्रा, प्रतीक्षा, अपूर्वा, अर्चना ने बताया कि पत्रिका का हमराह कार्यक्रम के अलावा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एक अच्छी पहल है।
Published on:
14 Apr 2019 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
