
टिकट को लेकर टीटी से विवाद, यात्रियों ने ट्रेन के सामने खड़े होकर किया हंगामा
जांजगीर-चांपा. विशाखापट्टनम से कोरबा जाने वाली ट्रेन 18518 में आज एमएसटी के यात्री स्लीपर बोगी में सफर कर रहे थे। जिस पर टीटी ने यात्रियों को जनरल बोगी में जाने को कहा, नहीं तो चालान काटने की धमकी दी। इसके बाद यात्रियों और टीटी के बीच विवाद शुरू हो गया और सभी यात्री एकजुट होकर अकलतरा रेलवे स्टेशन में उतर गए। ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर जमकर हंगामा किया। काफी समझाइश के बाद यात्रियों का हंगामा शांत हुआ और ट्रेन को रवाना किया गया।
Read More: निकाय चुनाव प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों की बैठक, टिकट बंटवारे पर हुई चर्चा
बिलासपुर पीआरओ अम्बिकेश साहू ने बताया कि एमएसटी वाले यात्री स्लीपर में चढ़ गए थे और डिमांड एसी स्लीपर में बैठने की डिमांड कर रहे थे, जिसे लेकर उनका चालान काटा जा रहा था। इसके बाद उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और ट्रेन रोक दी। फिलहाल किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Published on:
29 Nov 2019 05:28 pm

बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
