
त्यौहार के दिन भी वार्डो में कचरे के ढेर, घरों तक नहीं पहुंचे कचरा वाहन
इस कारण न तो घर व कॉलोनी के सामने कचरा वाहन नियमित आ रहे हैं और न ही सफाई ठीक से की जा रही है। इसके चलते रहवासी क्षेत्र के लोग खासे परेशान हो रहे हैं, क्योंकि घर में कचरा एकत्रित होने से लोग बदबू से परेशान है। ऐसे में लोग अब सड़क पर कचरा फेंकने लगे हैं। शहर में रक्षाबंधन त्यौहार में पांच से कई मोहल्ले में कचरा वाहन नहीं पहुंच रहा है।
शहर को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने के लिए डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने शहर में बड़ी संख्या में डीपर, रिक्शा आए थे। लेकिन अब वह धीरे-धीरे कंडम हो गया है। साथ ही कई वाहन खराब हो गए। जो नियमित रूप से रोजाना हर गली मोहल्ले में जाकर कचरा एकत्रित करते थे, लेकिन पिछले सालभर से यह व्यवस्था बिगड़ी हुई है। हालत यह है कि अधिकतर गली मोहल्ले में पिछले सप्ताह भर से कचरा वाहन नहीं गया है। इसके चलते लोग घर में कचरा एकत्रित कर परेशान हो रहे है। अब लाचार शहर के लोग ना चाहते हुए भी इस कचरे को सड़क पर फेंकने को मजबूर हो रहे हैं, क्योंकि कचरा घर में बदबू मारने लगा है। शहर में डोर टूर डोर कचरा उठाने वाले का सिस्टम पूरी तरह से ठप होते नजर आ रहा है। शहर में रक्षाबंधन त्यौहार के दिन भी शहर से कचरा नहीं उठा। इस कारण बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण दो दिन डोर टू डोर के कर्मचारी छुट्टी में थे। इस कारण कचरा नहीं उठ पाया है। जबकि शहर के चंदनिया पारा, बीडीएम मोहल्ला, रमन, शंकर सहित अन्य मोहल्ले में सप्ताह भर से कर्मचारी नहीं पहुंच रहे है। शहर के २५ वार्ड सहित बाजार क्षेत्र से हर दिन ४५ टन कचरा निकलता है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत पालिका को प्रत्येक घर से गीला-सूखा कचरा डोर टू डोर वाहनों के मध्यम से अलग-अलग लेना है, लेकिन 80 फीसदी लोग घरों से कचरा अलग नहीं दे रहे हैं। कचरा वाहन नहीं पहुंचने से मुख्य सड़कों पर ही कचरा फेंक दिया जा रहा है। ऐसे में पालिका में सफाई व्यवस्था पर जनता का गलत फीडबैक मिलने पर रैंकिंग पर भी असर हो सकता है।
नहर से सड़क तक पसरी है गंदगी
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए मात्र तीन डीपर व १५ रिक्शा चलने के कारण पूरे मोहल्ले का कवर नहीं हो पा रहा है। इसलिए सफाई कर्मी हर रोज सभी मोहल्ले में नहीं पहुंच पा रहे है। न्यू चंदनिया पारा में तो सप्ताह भर से नहीं पहुंचे है। इस कारण मोहल्ले वासी नहर में कचरा को डाल रहे है। साथ ही मोहल्ले में डंप कर रहे हैं। जल्द ही मानिटरिंग व व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुआ तो शहर जगह-जगह कचरा का ढेर लग जाएगा।
वर्जन
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए जल्द ही वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा शहर में व्यवस्था दुरूस्त कर मानिटरिंग किया जाएगा। जल्द ही हर मोहल्ले में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।
चंदन शर्मा, सीएमओ, नपा जांजगीर-नैला
----------
Published on:
01 Sept 2023 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
