Chhattisgarh News: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साहू लॉज हसौद में लॉज संचलालक गुलाबचंद साहू एवं पुरुषोत्तम साहू के द्वारा अपने लॉज में कुछ लड़के लड़कियों को अवैध तरीके से रूम उपलब्ध करा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने लॉज में दबिश दी। मामले में 5 लड़की व 5 लड़कों को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में पकड़ा है।
जांजगीर। हसौद थाना से चंद कदम दूर एक लॉज में छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। मामले में 5 लड़की व 5 लड़कों को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में पकड़ा है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा है।
जानकारी अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हसौद में लॉज संचलालक गुलाबचंद साहू एवं पुरुषोत्तम साहू के द्वारा अपने लॉज में कुछ लड़के लड़कियों को अवैध तरीके से रूम उपलब्ध करा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने लॉज में दबिश दी। लॉज संचालक गुलाबचंद साहू एवं पुरुषोत्तम साहू की उपस्थिति में लॉज को चेक करने पर लॉज में सुशील दास मानिकपुरी पिता निर्मलदास उम्र 21 साल निवासी गेरवानी थाना भटगाव, राजेन्द्र साहू पिता लच्छीराम साहू उम्र 19 साल निवासी लवन थाना लवन, राजेश कर्ष पिता अवधराम कर्ष उम्र 25 साल निवासी कनकपुर थाना बम्हनीडीह, लाल कृष्ण जाटवर पिता परसराम उम्र 42 साल सा० पीपरदूला थाना सरसिवा और अनिल आदित्य पिता चंदराम आदित्य उम्र 26 साल निवासी शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा के निवासी मिले। उनके साथ 5 लड़कियां भी उपस्थित मिली।
पुलिस ने जब उनसे वहां मौजूद होने का कारण पूछा तो सभी ने गोलमोल जवाब देने शुरू कर दिए। साथ ही लॉज संचालक गुलाबचंद साहू एवं पुरुषोत्तम साहू तथापांचो लड़को के द्वारा पुलिस के साथ आए गवाह को पुलिस को अपने साथ लाये हो बोलकर उनको उग्र होकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने हेतु उतारू हो गए। जिसके बाद लॉज संचालक गुलाबचंद साहू एवं पुरुषोत्तम साहू तथा सुशील दास मानिकपुरी, राजेन्द्र साहू, राजेश कर्ष, लाल कृष्ण जाटवर, अनिल आदित्या, को संज्ञेय अपराध का घटित होने से रोकने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना हसौद पुलिस के द्वारा धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।