
...और रमन का नाम बदलकर कर दिया शंकर नगर, रातों रात बदला नाम, मोहल्ले में बवाल की स्थिति
जांजगीर-चांपा. बोर्ड में लिखा रमन नगर को रात में किसी समाजकंटक द्वारा बदलकर शंकर नगर कर दिया है। जिससे मोहल्ले में बवाल की स्थिति निर्मित हो गई। मोहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर व नगरपालिका से की है।
चार साल पहले वार्ड 8 में सांसद की अगुवाई में मोहल्लेवासियों द्वारा अपने मोहल्ले का नाम रमन नगर दिया था। जिसका विधिवत नहर पार में बोर्ड पर रमन नगर लिखा गया था। इसके बाद पालिका में रमन नगर के नाम से मोहल्ला को जाना जाए कहकर आवेदन वगैरहा सब पक्रिया पूरा किया गया था। इससे इस मोहल्ला को रमन नगर के नाम से जाना जाता है। मंगलवार की रात नहर के पार में लिखा बोर्ड पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रमन की जगह शंकर लिख दिया गया है। लिखावट भी इतना आराम से हुआ है कि पूरा कहीं से रमन लिखा हुआ शब्द दिख ही नहीं रहा है। सुबह अचानक मोहल्लेवासियों की नजर इस पर पड़ी। तो मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए।
पूरे मोहल्लेवासियों द्वारा बैठक बुलाई गई। सभी एक राय होकर नाम बदलने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई के अड़ गए और सभी एक राय होकर कलेक्टर थाना व नगरपालिका में लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया। जिसके बाद गुरूवार को सभी मोहल्लेवासी एकत्रित हुए और कलेक्टर, थाना व सीएमओ नपा को ज्ञापन सौंपा गया।
Updated on:
18 Apr 2019 06:46 pm
Published on:
18 Apr 2019 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
