1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानवता शर्मसार: अस्पताल में भर्ती होने दर -दर भटकती रही दुष्कर्म पीड़िता, वैन में जन्म देने की बाद नवजात की मौत

बलात्कार पीड़िता (Rape Girl) अपने प्रसव के लिए दर-दर भटकती रही, लेकिन सभी अस्पतालों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया क्योंकि उसके पास पति का नाम नहीं था।

less than 1 minute read
Google source verification
rape_1.jpg

जांजगीर/बाराद्वार. जांजगीर चांपा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। बलात्कार पीड़िता (Rape Girl) अपने प्रसव के लिए दर-दर भटकती रही, लेकिन सभी अस्पतालों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया क्योंकि उसके पास पति का नाम नहीं था। अन्ततः प्रसूता ने शिशु को महतारी एक्सप्रेस में ही जन्म दे दिया।

नवजात अविकसित था। उसे तत्काल अच्छे इलाज की जरूरत थी, लेकिन डॉक्टरों की शर्मनाक करतूत की वजह से नवजात की मौत हो गई। वहीं प्रसूता की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मुक्ता जैजैपुर निवासी रवि महिलांगे ने एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था। गर्भवती युवती को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने महतारी एक्सप्रेस को बुलवाया।

परिजन चांपा के तीन से चार अस्पतालों में युवती को लेकर गए लेकिन निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया क्योंकि प्रसूता बच्चे के पिता का नाम नहीं लिखवा सकती थी। प्रसूता के साथ उसके भाई व अन्य रिश्तेदार थे लेकिन उन्हें अस्पताल कर्मियों ने उन्हें परिजन मानने से इनकार कर दिया।

Story Loader