जांजगीर-चांपा. आदर्श ग्राम गोधना के अंबेडकर चौक से अटल चौक तक के सड़क पैदल चलने के लिए भी नहीं बचा है। जगह-जगह गड्ढे होने से हर दो कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रात के अंधेरे में वाहन चालकों को गड्ढे से होकर वाहनों को गुजारने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो बाइक चालक गिर चुके है। वहीं छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आदर्श ग्राम गोधना को तो दर्जा प्राप्त हो चुका हैए लेकिन सरपंच द्वारा अंबेडकर चौक से अटल चौक तक सड़क को बनवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रहा है।