2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 साल की शिवभक्त ने काट दी अपनी जीभ, भोलेनाथ से मांगी थी ये मुराद

17 साल की लड़की ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
lord shiv

17 साल की शिवभक्त ने काट दी अपनी जीभ, भोलेनाथ से मांगी थी ये मुराद

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के एक गांव में 17 साल की लड़की ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ा दिया। अन्धविश्वास का ये खेल उसे बहुत महंगा पद गया।लगातार खून बहने के कारण उसकी हालत खराब हो गई।जिसके बाद लड़की को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।गांव में इस मामले को लेकर सब दहशतजदा हैं। प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लिया और हरकत में आकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे हेट कुमारी शिवजी के मंदिर में गई। जिसके बाद भगवान की पूजा की पूजा की।भगवान से रोते हुए प्राथना करने लगी कि वो उसकी आंखे ठीक कर दें।

जिसके बाद अचानक अपनी जीख को ब्लेड से काटकर भगवान के ऊपर चढ़ा दिया।जिसके बाद लड़की के जीभ से खून बहने लगा। देखते ही देखते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।जिसे देखकर मंदिर के आस पास के लोग काफी डर गए थे।

घरवाले लेकर पहुंचे अस्पताल

मंदिर के आसपास के लोगों की सूचना पर लड़की के घरवालें भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद उसे लेकर तुरंत पास के अस्पताल गए। जहां प्राथमिक उपाचर के बाद डॉक्टरों ने किशोरी की हालत को देखकर रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंची। डभरा थाना प्रभारी विनोद कुमार मंडावी ने बताया कि गांव में पुलिस पार्टी गई थी। लेकिन पीडि़त किशोरी को रायगढ़ रेफर कर दिया गया था। इस कारण जांच पूरी नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि किशोरी की आंख कमजोर थी। वह भगवान से विनती करते हुये अपने आँख की रोशनी बढाने का वरदान मांग रही थी। बदले में वह भगवान को अपनी जीभ ही काटकर चढ़ा दिया।

Story Loader