जांजगीर-चांपा. दिल्ली से आप पार्टी के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम रविवार को जांजगीर में एक बड़ी बैठक और रैली के आयोजन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व आईएएस और भाजपा में नवप्रवेशी नेता ओपी चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास भ्रष्टाचार का आरोप हाईकोर्ट में सिद्ध हुआ है। ऐसे अधिकारी चाहे लाख कोशिश करे, लेकिन आप पार्टी में उनका प्रवेश संभव नहीं है।