9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैफिक पुलिस को भी लगती है धूप, एसपी ने जवानों को बांटे चश्में व मास्क

एसपी नीतु कमल ने ट्रैफिक के जवानों को चश्मा, नैप्कीन, मॉस्क पानी का बॉटल सहित अन्य सामानों का वितरण किया

2 min read
Google source verification
janjgir champa industries,janjgir-champa news,janjgir police. police station,

एसपी नीतु कमल ने ट्रैफिक के जवानों को चश्मा, नैप्कीन, मॉस्क पानी का बॉटल सहित अन्य सामानों का वितरण किया

जांजगीर-चांपा. एसपी नीतु कमल ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर ट्रैफिक के जवानों को चश्मा, नैप्कीन, मॉस्क पानी का बॉटल सहित अन्य सामानों का वितरण किया।

इससे जवानों को भीषण गर्मी में धूप से निपटने राहत मिलेगी। इस दौरान जवानों को समझाइश दी गई कि वे गर्मी से बचने इन सामानों का इस्तेमाल कर सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन करें। जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था की बारीकियों के बारे में समझाया गया।


गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों को राहत के लिए घर से निकलते ही चश्मा, नैप्कीन, पानी का बॉटल सहित अन्य जरूरी सामानों की जरूरत पड़ रही है। ऐसी स्थिति में ट्रैफिक जवानों के लिए चिलचिलाती धूप में निकलकर चौक चौराहों में खड़े होकर यातायात व्यवस्था करना मुश्किल होता है।

जिससे निपटने पहली बार पुलिस ने राहत भरा फैसला लिया है। आईजी दीपांशु काबरा के निर्देशन में जोन के सभी ट्रैफिक जवानों को चश्मा, नैप्कीन, पानी का बॉटल का वितरण किया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस आफिस जांजगीर में नीतु कमल ने जिला मुख्यालय के ट्रैफिक जवानों को दफ्तर बुलाया था। टै्रफिक के 54 कर्मचारियों को एसपी आफिस में एक गिफ्ट पैक वितरित किया गया। जिसमें चश्मा, नैप्कीन, पानी का बॉटल सहित अन्य सामान थे। इससे जवानों को तब राहत मिलेगी जब वे धूप में यातायात सुरक्षा की कमान सम्हालेंगे।


बढ़ाई गई बल की संख्या
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एसपी नीतु कमल ने ट्रैफिक अमले में बल की संख्या में डेढ़ गुना बढ़ोतरी कर दिया है। पहले जहां एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक व टीआई मिलाकर 42 बल तैनाती थी। वहीं अब इनकी संख्या बढ़ाकर 58 कर दी गई है। ताकि सड़क में दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। हालांकि काफी हद तक इसमें सफलता मिली है। पहले जहां हर रोज सड़क दुर्घटना हो रही थी। अब दुर्घटना के आंकड़ों में 30 फीसदी कमी आई है।