4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरबार लगाकर एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, नए जिम का किया शुभारंभ

- पुलिस कर्मियों का पुलिस लाइन जांजगीर में जनरल परेड का किया गया आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
दरबार लगाकर एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, नए जिम का किया शुभारंभ

दरबार लगाकर एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, नए जिम का किया शुभारंभ

जांजगीर-चांपा। एसपी पारुल माथुर ने मंगलवार को पुलिस लाइन में दरबार लगाकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। दरबार में अधिकारियों कर्मचारियों की समस्या सुनने के बाद उनके विधिसम्मत निराकरण किया गया। इसके पहले पुलिस लाइन में जनरल परेड लिया गया। इस दौरान कर्मचारियों में उत्साह का माहौल था। चुनावी थकान मिटाने के बाद पुलिस कर्मियों का पुलिस लाइन जांजगीर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे। परेड में हिस्सा लेने के बाद एसपी पारूल माथुर ने दरबार लगाकर कर्मचारियों की समस्या सुनी।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को खुलकर बोलने का मौका दिया गया। जिसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्या गिनाते हुए कोई अपने नजदीकी थानों में पोस्टिंग की मांग की तो कोई स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी की मांग कर रहा था। कई कर्मचारी वेतन विसंगतियों की समस्या का समाधान करते हुए अपनी पीड़ा बयां की। इस दौरान एसपी ने बारी-बारी से कर्मचारियों की समस्या सुनी और समस्या का विधिसम्मत समाधान करने की बात कही। दरबार में जिले भर के सैकड़ो कर्मचारी मौजूद थे। इससे पहले पुलिस ग्राउंड में अधिकारियों कर्मचारियों की परेड की सलामी ली गई।

Read More : ग्रामीणों से कर्ज की वसूली कर लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी को लुटेरों ने रूकवाया, फिर मारपीट कर लूट लिए 50 हजार

नवनिर्मित पुलिस जिम का किया शुभारंभ
पुलिस लाइन में एसपी ने जिम का शुभारंभ किया। जिम में एसपी ने योगाभ्यास भी किया। जिम के विभिन्न यंत्रों का जाएजा लेते हुए जिम का आनंद भी लिया। इस दौरान कर्मचारियों में कौतूहल बना रहा। जिम के विभिन्न यंत्रों को कर्मचारियों ने जाना परखा और उनका लुत्फ उठाया। इस दौरान एएसपी मधुलिका सिंह, आरआई मंजूलता केरकेट्टा सहित सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे।