4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लॉप हो गया स्वीप प्लान, 2,00,000 वोटर्स तक नहीं पहुंची ‘स्वीप’ की आवाज…

CG Election News: मतदान बढ़ाने के लिए इस बार प्रदेश सहित जिले में लाखों रुपए खर्च कर स्वीप गतिविधियां की गई।

2 min read
Google source verification
,

फ्लॉप हो गया स्वीप प्लान, 2,00,000 वोटर्स तक नहीं पहुंची ‘स्वीप’ की आवाज...

जांजगीर-चांपा। CG Election News: मतदान बढ़ाने के लिए इस बार प्रदेश सहित जिले में लाखों रुपए खर्च कर स्वीप गतिविधियां की गई। लेकिन जिले में स्वीप प्लान ही स्लीप कर गया। पूरी ताकत झोंकने के बावजूद उम्मीद के मुताबिक मतदान प्रतिशत जिले में नहीं बढ़ पाया।

यह भी पढ़ें: कुसमुंडा मार्ग पर फिर से भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लम्बी लाइन, लोग हुए खिन्न

कई विधानसभा क्षेत्र में पिछले के मुताबिक कम मतदान हुआ है। जिले की बात करें तो स्वीप की आवाज 2 लाख वोटर्स तक नहीं पहुंच पाई।

सरकारी खजाने से लाखों खर्च करने के बाद भी जिले के सक्ती व जैजैपुर के आंशिक मतदाताओं को छोड़ दिया जाए तो 6 लाख 54 हजार मतदाताओं तक (स्वीप) अपनी आवाज नहीं पहुंचा पाई। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने 17 नवंबर को 1 लाख 77 हजार 109 मतदाता बूथ की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए। हालांकि, आयोग की ओर से बूथों पर जरूरी इंतजाम किए गए थे। जिले में माह भर पहले से जिला प्रशासन द्वारा स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक जगह में जाकर स्वीप के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसमें रंगोली, क्रिकेट, दिवाली, रैली सहित अन्य माध्यम कार्यक्रम आयोजित किए गए। बावजूद जिले में इसका उम्मीद के मुताबिक कोई खास फायदा नहीं मिल पाया। जिले के एक भी बूथ में 100 प्रतिशत मतदान नहीं हुआ था। साथ ही कोई विस क्षेत्र में इसका कुछ ज्यादा लाभ भी नहीं मिला। दरअसल अकलतरा विधानसभा में 2 लाख 21 हजार 964 मतदाताओं में 52 हजार हजार 814 वोटर ईवीएम का बटन दबाने के लिए बूथ तक नहीं आए।

इसी तरह जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट पर 2 लाख 12 हजार 297 मतदाताओं में 52831 वोटरों ने मतदान नहीं किया। वहीं पामगढ़ विधानसभा की बात करें तो 2 लाख 20 हजार 133 में से 71 हजार 464 वोटर वोट डालने नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें: CG Weather News: कड़ाके की पड़ने लगी है ठंड, स्कूलों की टाइमिंग में आए चेंजेस

जांजगीर-चांपा विस ने बचाई कुछ हद तक लाज

जांजगीर-चांपा विस में पिछले 2018 चुनाव के बजाय इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। 2018 विस में 72.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार बढ़ते हुए 75.11 प्रतिशत मतदान कर इज्जत बचा ली। लेकिन जिस हिसाब स्वीप के तहत लाखों रुपए खर्च किया गया, उस उम्मीद पर खरा नहीं उतरा। अकलतरा में 2018 में 76.63 तो इस बार 76.21 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां भी कम मतदान हुआ।