8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ी हुई फिल्म है ‘मार डारे मया मÓ

छत्तीसगढ़ फिल्म 'मार डारे मया मÓ के प्रमोशन के लिए छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार अनुज शर्मा रविवार को जिले के कई मल्टीप्लेक्स में हीरोइन, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर के साथ जांजगीर-चांपा जिले में पहुंचे। उन्होंने जांजगीर के मेट्रो सिनेमा में पहुंचे और बाकायदा आधे घंटे अपनी ही फिल्म देखी।

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ी हुई फिल्म है 'मार डारे मया मÓ

छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ी हुई फिल्म है 'मार डारे मया मÓ

जांजगीर-चांपा। उनके साथ फिल्म की हीरोइन लिप्सा मिश्रा, फिल्म के डायरेक्टर मनीष मानिकपुरी, प्रोड्यूर गजेंद्र श्रीवास सहित अन्य कलाकार मौजूद थे। पत्रिका से विशेष बातचीत के दौरान पद्श्री पुरस्कृत छत्तीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा ने कहा कि 'मार डारे मया मÓ के प्रमोशन के लिए हम यहां आए हुए हैं। फिल्म की तारीफ खुद करते हुए कहा कि यह फिल्म पारिवारिक व साफ सुथरी फिल्म है। छत्तीसढ़ की संस्कृति से जुड़ी हुई फिल्म है। जिसे कोई भी दर्शक परिवार समेत देख सकता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म प्रदेश के ३३ स्क्रीन में दिखाई जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ी फिल्म को बढ़ावा देने के लिए क्या योजना बनाई है के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी राज्स सरकार ने एक नई फिल्म पॉलिसी बनाई है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में इस योजना का कहां तक इंम्लीमेंटेशन होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ फिल्म को बढ़ावा मिलेगा और अधिक फिल्में बनने लगेगी तो स्वाभाविक है लोगों का जुड़ाव छालीऊड की ओर होगा।
सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़
पिक्चर हाल में जब अनुज शर्मा पहुंचे तो सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुट गई। तयशुदा कार्यक्रम में फिल्म के इंटर में पहुंचने वाले थे। जैसे ही वे पिक्चर हाल में कदम रखा दर्शा दीर्घा झूम उठे। इसके बाद ठीक इंटरवेल हो गया। इंटरवेल होने के बाद दर्शक दीर्घा उनके पास पहुंच गए और सभी ने सेल्फी ली। बाकायदा फिल्म की हीरोइन, प्रोड्यूसर डायरेक्टर भी उनके साथ मौजूद थे। हालांकि छत्तीसगढ़ी यह फिल्म काफी लोकप्रिय नहीं थी जिसके चलते दर्शकों की भीड़ कम थी। फिर भी सभी कलाकार फिल्म को अच्छा बताने का प्रयास कर रहे थे।