5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदमाशों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरे में चाकू की नोक लूट, मची सनसनी

Chhattisgarh Crime News : रात को ट्रक रोकर डीजल चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
बदमाशों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरे में चाकू की नोक लूट, मची सनसनी

बदमाशों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरे में चाकू की नोक लूट, मची सनसनी

जांजगीर. रात को ट्रक रोकर डीजल चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी तादात में चोरी का डीजल जब्त किया है। बलौदा पुलिस के अनुसार पीमित कोर्राम पिता राजेन्द्र सिंह बोडे़मुडा थाना खडगंवा जिला मनेन्द्रगढ़ जो ड्रायवरी का काम करता करता है।

जो रवि तिवरता जिला कोरबा वाले का ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीपी 1301 को 21 सितंबर को दीपका कोयला खदान से कोयला लोड कराकर कन्हाईबंद नैला जांजगीर जाने के लिए निकला था। जो हिंद कोलवासरी बिरगहनी थाना बलौदा के पास रात्रि करीबन 12.01 बजे पहुंचा था कि वाहन ट्रेलर को राजकुमार खांडे निवासी बिरगहनी एवं उसके अन्य साथी के द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर चाकू दिखाकर ट्रेलर को रुकवाकर ट्रेलर के डीजल टैंक से 400 लीटर डीजल लूट कर ले गया।

यह भी पढें : पुरानी रंजिश का इस तरह लिया बदला.....जान से मरने चढ़ा दी कार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

प्रार्थी की लिखीत रिपोर्ट पर धारा 392, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले साहिल पाटले निवासी बुचीहरदी बलौदा राजकुमार खाण्डे निवासी बिरगहनी लखन जांगड़े निवासी कोरबी एवं आरोपी हीतेश लहरे निवासी कोसा थाना मुलमुला को घेरा बंदी कर पकड़ा। हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन गवाहन के समक्ष लिया गया।

विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 120 बी 395 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का जोड़ी गई है। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा, सउनि केशव प्रसाद साहू, प्रआर. गजाध पाटनवार, केदार साहू, मप्र. जीवन्ती कुजूर, आर. संतोष रात्रे, हेमंत साहू, श्याम भूषण राठौर, जितेन्द्र कुर्रे, अमन राजपूत, युवराज सिंह का योगदान रहा।

यह भी पढें : Good News : 31 से जयपुर के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट, इस दिन से शुरू होगी टिकट की बुकिंग

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना समय को अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त ट्रेलर के डीजल टंकी के पाईप को काटकर 11 जरिकेन डिब्बा 35 लीटर क्षमता वाली में भरकर 385 लीटर डीजल को लूटकर ले जाना एवं लखन जांगडे़ निवासी लपेटपारा कोरबी थाना बलौदा के पास 23.000 हजार रुपए में बिक्री करना तथा बिक्री की रकम 2500-2500 रुपए 8 हिस्से में बाटना तथा ब्रेजा गाड़ी का अलग से 3000 हजार रुपए में हितेश लहरे को देना तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार एक नग धारदार बड़ा लोहे का चाकू नगदी रकम 3500 रुपए लूट किए हुए 11 जरिकेन डिब्बा 35 लीटर क्षमता वाली में भरकर 385 लीटर डीजल किमती 38000 रुपए को खरीददार लखन जांगडे़ से जब्ती की कार्रवाई की गई।