
श्रृंगार करता मूर्तिकार
जांजगीर-चांपा. हर साल की तरह इस साल भी नैला की मां दुर्गा समूचे प्रदेश में आकर्षण का केंद्र होगा। इस बार हीरे मोती व 2 हजार, 500, 200 व 50 के नए नोटों से जडि़त होगी। मूर्ति को अंतिम रूप देने के लिए मूर्तिकार जुट गए हैं। नैला जांजगीर स्टेशन के सामने लाखों की लागत से डोम पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
100 फीट चौड़ा व 50 फीट ऊंचा शिवलिंग का विशाल प्रवेश द्वार होगा जो बांस से बनेगा। श्रीराधाकृष्ण, श्रीगणेश, नहरिया बाबा, द्वारिकाधीश, बांके बिहारी, तिरुपति बालाजी, श्याम प्रभु की आकर्षण झांकी भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा।
नवरात्रि की शुरूआत 21 सितंबर से हो रही है। इस दौरान जहां जिले भर में नव दिनों तक देवी दुर्गा की अराधना होगी। वहीं नैला स्टेशन के सामने परिसर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर दुर्गोत्सव मनाया जाएगा। नैला के श्री दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग अलग स्वरूप में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसी कड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा हीरे मोती व सोने चांदी की जडि़त प्रतिमा बिराजेंगी।
पहले भी यहां शंख, 10 व 5 रुपए के सिक्के, चांदी के सिक्के तथा हीरे मोती जडि़त मां की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पिछले वर्ष स्वर्ण आभूषणों से जडि़त मां दुर्गा के नौ रूपों वाली प्रतिमा स्थापित की गई थी। आयोजन समिति द्वारा हर वर्ष नया करने का प्रयास किया जाता है। दो हजार, पांच सौ, दो सौ व पचास रुपए के नए नोटों से मां की प्रतिमा इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगा।
मुंबई की लाइटिग रहेगा आकर्षण का केंद्र- हर साल की भांति इस बार भी दुर्गा पंडाल में मुंबई की लाइटिंग से पंडाल सजाई जाएगी। आकर्षक साइटिंग से मां की प्रतिमा और चमकते हुए दिखाई देंगी। मां की प्रतिमा के साथ-साथ लाइटिंग भी आकर्षण का केंद्र रहता है। इसके अलावा रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध बंसोड़ कलाकारों से बांस का 100 फीट चौड़ा एवं 50 फीट ऊंचा भव्य शिव लिंग का निर्माण किया जा रहा है। शिव लिंग अलग-अलग आकार के बनाए जा रहे हैं।
खास पहचान बना चुका नैला- दुर्गोत्सव को लेकर नैला अपनी खास पहचान बना चुका है। यहां पिछले 10 सालों से दुर्गा प्रतिमा आकर्षक बनाया जाता है, जिसे देखने समूचे प्रदेश के अलावा हर जिले से देखने आते हैं। समिति के युवा हर बार नए डिजाइन से दुर्गा प्रतिमा बिठाते हैं। हर साल हीरे मोती से जडि़त प्रतिमा का निर्माण किया जाता है। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।
Published on:
15 Sept 2017 01:47 pm

बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
