वसूले पौने 9 लाख
जिले में यातायात पुलिस ने एक सितंबर से ३१ अक्टूबर के बीच यानी ६० दिन में २५७२ वाहन चालकों से ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने पर ८ लाख ८८ हजार ३५० रुपए का जुर्माना वसूला है। यातायात पुलिस की नजर जिला मुख्यालय के आसपास की सड़कों पर अधिक रहती थी। जिला मुख्यालय के बीटीआई चौक, केरा रोड, अकलतरा रोड, चांपा के लछनपुर चौक, बिर्रा रोड, घठोली चौक कोरबा रोड के उच्चभिट्ठी में अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई है।