2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों तोड़ा जा रहा है नेताजी चौक से कचहरी चौक के डिवाइडर को, पढि़ए पूरी खबर…

Shabby Road: शहर की बदहाल सड़कों को लेकर तीन दिन पहले जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल ने दी थी चेतावनी

less than 1 minute read
Google source verification
आखिर क्यों तोड़ा जा रहा है नेताजी चौक से कचहरी चौक के डिवाइडर को, पढि़ए पूरी खबर...

आखिर क्यों तोड़ा जा रहा है नेताजी चौक से कचहरी चौक के डिवाइडर को, पढि़ए पूरी खबर...

जांजगीर-चांपा. शहर की बदहाल सड़कों को लेकर तीन दिन पहले जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल ने 30 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी दी थी। विधायक के अल्टीमेटम के बाद नेशनल हाइवे के अफसर नींद से जाग गए और सड़क मरम्मत की कवायद शुरू कर दी है।
नेताजी चौक से कचहरी चौक के डिवाइडर को तोड़ा जा रहा है। वहीं अफसरों का यह भी कहना है कि यदि सबकुछ ठीक रहा तो रातों रात सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। मंगलवार की दोपहर नेताजी चौक से कचहरी चौत तक बने डिवाइडर को तोड़ा गया और उसमें लगे पेवर ब्लाक को तोड़कर समतल किया गया।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय की सड़क बेदम बदहाल है। खासकर शहर के हृदय स्थल नेताजी चौक से कचहरी चौक की सड़क की परखच्चे उड़ गए हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। इस सड़क में बारिश हुई तो घुटने भर का कीचड़ सराबोर हो जाता है। वहीं सामान्य दिनों में धूल का गुबार लोगों को परेशान कर देता है।

Read More: छह लोगों ने लाठी से हमला कर एक युवक की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार, तीन फरार
सड़क की बदहाली को लेकर नगर विधायक नारायण चंदेल ने 30 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी दी थी। चेतावनी को देखते हुए नेशनल हाइवे 49 के अफसर गहरी नींद से जागे और मंगलवार को नेताजी चौक से कचहरी चौक तक लगे डिवाइडर को हटवा दिया है। अब इन दोनों चौक के बीच डिवाइडर नहीं होगा और रोड समतल रहेगा। ताकि लोगों को आवागमन के लिए दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

Read More: Chhattisgarh News

Story Loader