6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारी शक्ति को दिखाने महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्चwomen on wheels “Limka book of Record “
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Sandeep Kumar Upadhyay

•

Updated: 8 Mar 2020, 10:53 PM IST

नारी शक्ति को दिखाने महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

नारी शक्ति को दिखाने महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

रायपुर. जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल रायपुर व कन्या मंडल संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुपहिया वाहन रैली का आयोजन कर रही है इसमें भाग लेने वाली महिलाएं व कन्याएं लाइसेंस के साथ हेलमेट लगाकर चल रही थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति श्रीमान प्रमोद जी दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम और आप महिलाएं मिलकर आने वाले दिनों में रायपुर को सातवें स्थान से लेकर पहले स्थान पर पहुंचाना है और हर महिला को संपन्न एवं अथक बनाने का प्रयास करना है और हर महिला को एक संकल्प लेना है कि मेरा भारत स्वच्छ कैसे रहे उसके लिए हर क्षेत्र में कार्य करना है ।
विशिष्ट अतिथि “एसपी दीपमाला जी कश्यप “
ने साइबर क्राइम की अवेयरनेस के लिए काम करतीहै और वर्तमान में अकेली ऐसी महिला है जो 3 साल से एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड में काम कर रही है उनका कहना है कि फर्क तभी पड़ेगा जब हम महिलाएं आगे आएगी।विशिष्ट अतिथि पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान सबा अंजुम जी का कहना था कि मेरा जुनून और दृढ़ संकल्प से वफ़ा सकते हैं यदि हमारे संकल्प में कोई पीछे नहीं कर सकता ।
विशिष्ट अदिति पांडे ठाकुर एक ऐसी संस्था के संचालक है जिसमें एक छत के नीचे पीड़ित महिलाओं को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है और उन्हें 10 मार्च को राष्ट्रपति सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा ।महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता बरलोटा ने कहाकी पूरे देश भर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा जी 65000 महिलाओं के साथ अन्य संप्रदायों की बहनों के साथ मिलकर रैली का आगाज कर रही है और हमारी सफलता है नारी ही नारी का सहयोग करें नारी ही नारी की ताकत बने यदि हमारे घर परिवार में बुजुर्गों का सहयोग है तो हमें हर कार्यों में सफलता मिलेगी कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष एवं उनकी टीम ,तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष व उनकी टीम ,मर्यादा महोत्सव समिति के अध्यक्ष भी विद्यमान थे।
प्रेरणा सम्मान से तीन बहनों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा जैन ने किया कार्यक्रम का आकर्षण कन्या मंडल व महिला मंडल की प्रस्तुति थी