7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक से जा टकराई बाइक, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत

शादी के सीजन में जारी है जिले में रफ्तार का कहर

less than 1 minute read
Google source verification
Bike riders collided with this truck.

इसी ट्रक से जा टकराए थे बाईक सवार।

जशपुरनगर. जिले के कुनकुरी में नेशनल हाईवे 43 में रविवार की शाम बड़ी सडक़ दुर्घटना हुई, इस दर्दनाक सडक़ हादसे में तीन स्थानीय नवयुवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि कुनकुरी के महुवाटोली घुमाईन मोड़ के पास ट्रक व बाईक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाईक सवार तीन लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

दुर्घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शव को शव वाहन में शव गृह भेजने के साथ अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।


घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएक्स 5525 जशपुर की ओर जा रहा था, तभी घुमाईन मोड़ के पास सामने से बाईक क्रमांक सीजी 12 बीजे 6113 पर सवार हरमीत लकड़ा, अनमोल टोप्पो और निशांत टोप्पो निवासी ग्राम तुरांगाखार तेज रफ्तार में ट्रक से जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी की बाईक दो टुकड़ो में बट गई और बाईक पर सवार तीनो युवकों को प्राण घातक चोटें लगीं और तीनो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मारे गए युवक अनमोल के भाई ने बताया कि, वे तीनों घर से मोबाईल खरीदने के नाम से निकले थे। हादसे के बाद ट्रक को कुनकुरी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग