5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी हो रही हैं बसें आवागमन करने वाले लोग हो रहे परेशान

समस्या: जिला मुख्यालय जशपुर के उन्नत बस स्टैंड की व्यवस्था बेहद निम्न स्तरीय

2 min read
Google source verification
Arrangement deteriorated due to haphazardly parked buses in Jashpur bus stand.

जशपुर बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसों से बिगड़ी व्यवस्था।

जशपुरनगर. जिला मुख्यालय जशपुर के उन्नत बस स्टैंड की व्यवस्था इन दिनो बेहद निम्र स्तरीय हो चुकी है। बस स्टैंड में असंख्य हो चुके ठेले और खोमचों और एक दुकानदार के कई-कई ठेला लगाने वो भी खड़ी यात्री बसों के आग-पीछे, आजू आजू ठेले घुसाकर सामान बेचने की लालच से जशपुर बस स्टैंड में व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। रविवार को बस स्टैंड में ऐसी ही अव्यवस्था से यात्री बसें घंटों बेतरतीब खड़ी रहीं और लोगों को आने जाने तक की जगह नहीं मिल रही थी। इसी कारण से कांग्रेस कार्यालय होकर बस स्टैंड जाने वाली सडक़ से होकर बस स्टैंड निकलने वालों को रविवार को घंटों परेशान होना पड़ा और बस स्टैंड में बाहर से आकर अपने अंतव्य की ओर जाने वाली बसों के इर्द गिर्द आगे पीछे ठेलों के खड़े होने के कारण से आधा दर्जन से अधिक बसें अपनी जगह पर कतार पर ना लग कर बेतरतीब खड़ी रहीं जिससे बस स्टैंड की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई और ऐसा अव्यवस्था का आलम घंटों तक बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरी अव्यवस्था के पीछे बस स्टैंड में तैनात रहने वाले यातायात पुलिस के जवानो और शहर की यातायात पर निगरानी रखने वाली यातायात पुलिस टीमी की। लेकिन लोग बताते हैं के आने-जाने वाले वाहनो से पुलिसिया घनिष्ट संबंधों की वजह से यातायात पुलिस की यहां से होकर गुजरने वाली मोबाईल वाहन और बस स्टैंड में तैनात यातयात पुलिस के जवान इस ओर से आंखे मूंदे रहते हैं।

शहर में बिगड़े हालात- लोगों और बस स्टैंड से अपना कारोबार चलाने वाले कारोबारी बताते हैं, कि बस स्टैंड में असंख्य हो चुके ठेले और खोमचों और एक दुकानदार के कई-कई ठेला लगाने वो भी खड़ी यात्री बसों के आग-पीछे, आजू आजू ठेले घुसाकर सामान बेचने की लालच से जशपुर बस स्टैंड में व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। नहीं तो बसों के आकर लगने और निकलने के लिए जगह कम नहीं है, लेकिन बस स्टैंड के बीच में बसों के अगल बगल ठेले लगाने से व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

यातायात पुलिस का समझाइश अभियान - इसी दौरान जब बस स्टैंड में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट थी, रविवार को जशपुर के साप्ताहिक बाजारडांड में सडक़ किनारे फेरी लगाने व वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होता है, एवं दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है इसी के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर के दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन व रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन के नेतृत्व में यातायात पुलिस जशपुर द्वारा सडक़ किनारे खड़े दो पहिया, चारपहिया वाहन चालकों को समझाईश देकर निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहनों को पार्क कराया गया, साथ ही सडक़ से सटाकर दुकान व सब्जी फेरी लगाने वालों को बाजार हेतु निर्धारित स्थल में भेजा गया, जिससे कि यातायात सुचारू रूप से चल सके एवं संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। यदि भविष्य में सडक़ किनारे फेरी लगाने, सब्जी बेचने व निर्धारित पार्किंग स्थल से अन्यत्र वाहन खड़ा पाए जाने पर यातायात पुलिस जशपुर द्वारा वैधानिक कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग