29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Conversion Case: होली क्रॉस कॉलेज में हिंदू छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव, प्राचार्या के खिलाफ FIR दर्ज

CG Conversion Case: शिक्षा के मंदिर में भी अब धर्मांतरण ने पैर पसार लिया है। छत्तीसगढ़ के एक कॉलेज में हिन्दू छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने का मामला सामने आया है। बात नहीं मानने पर छात्रा को हॉस्टल से निकालने का आरोप है। कॉलेज डीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 9 Apr 2025, 7:44 AM IST

धर्मांतरण का खेल (photo-patrika)

धर्मांतरण का खेल (photo-patrika)

CG Conversion Case: जशपुरनगर जिले के कुनकुरी में स्थित हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज एक बड़े विवाद में घिर गया है। कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर विंसी जोसेफ पर नर्सिंग कॉलेज की अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला गया।

CG Conversion Case: छात्रा को मिल रही थी धमकी

इनकार करने पर मानसिक प्रताड़ना, शैक्षणिक बहिष्कार तथा झूठे आरोपों में फंसाने की धमकियां दी गईं। छात्रा की लिखित शिकायत पर कुनकुरी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 351-2 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 1968 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: दुष्कर्म अपराध में बिलासपुर और रायपुर के आंकड़े एक समान, अब तक 218 केस दर्ज..

CG Conversion Case: जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर विंसी जोसेफ लंबे समय से उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे तरह-तरह से प्रताडि़त किया गया। छात्रा ने कहा कि उसे हॉस्टल से निकाले जाने की धमकी दी गई, प्रशिक्षण के दौरान लगातार उपेक्षा का शिकार बनाया गया और परीक्षा में सम्मिलित होने से रोका गया।

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर: प्रार्थिया की शिकायत पर मामले में संबंधित नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया गया है। विवेचना में आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।