
,,
जशपुरनगर. cg election 2023 : जशपुर जिले की राजनीति में जशपुर के जूदेव राजपरिवार का आज भी गहरा प्रभाव है। जशपुर राजपरिवार का प्रभा मंडल सिर्फ यहीं, तक नहीं है। राजपरिवार के अलग-अलग सदस्यों ने अनुसूचित जनजाति क्षेत्र जशपुर से बाहर निकलकर प्रदेश के अन्य सामान्य विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में भी जीत का परचम फहराया है।
स्व. दिलीप सिंह जूदेव ने जशपुर से बाहर निकलकर अविभाजित मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह से खरसिया उपचुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते अर्जुन सिंह से टक्कर ली। इस चुनाव में उन्हें मात मिली और उन्होंने चुनावी नतीजों में हेरफेर कर अर्जुन सिंह पर जीत चुरा लेने के आरोप लगाकर खरसिया चुनाव में पराजित होने के बाद भी विशाल रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई थी और तब लोगों ने उनका रक्त तिलक लगाकर तब उनका वहां स्वागत किया था। इसके बाद स्व. दिलीप सिंह जूदेव ने बिलासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा, तब उनके सामने कांग्रेस की ओर रेणु जोगी थीं, जिन्हें पराजित करते हुए दिलीप सिंह जूदेव ने जीत का परचम फहराया।
पाठकों को याद ही होगा जब प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के मुख्यमंत्री रहते, अलग छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार, वर्ष 2003 के विधानसभा चुनावों में जशपुर राजपरिवार के स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने तब अपनी मूंछों को दांव पर लगा दिया था। उनका दावा था, कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत कर सत्ता में आ रही है और यदि भारतीय जनता पार्टी को बहुमत नहीं मिली तो वह अपनी मूंछे मुड़वा लेंगे। तब पूरे प्रदेश की राजनीति में ऐसी हवा बही थी, दिलीप सिंह जूदेव न केवल जशपुर जिले की विधानसभा सीटों में प्रचार करते नजर आए, बल्कि पार्टी ने उन्हें अलग से हेलीकॉप्टर देते हुए स्टार प्रचारक के रूप में पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर सौंपी दी। और आखिरकार भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में काबिज हुई।
इसके बाद उनके छोटे बेेटे युद्धवीर सिंह जूदेव ने चन्द्रपुर से विधानसभा चुनाव जीत कर राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आज उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनकी धर्मपत्नी संयोगिता सिंह जूदेव चन्द्रपुर से भाजपा की टिकट पर अपना भाग्य आजमा रहीं हैं। स्व. दिलीप सिंह जूदेव के मंझले बेटे भी इस चुनाव में प्रदेश के कोटा से भाजपा के प्रत्याशी हैं, और उन्होंने हमेशा से कांग्रेस के वर्चस्व वाली कोटा सीट से भाजपा को जीत दिलाने की चुनौती स्वीकार की है। इस लिए कहा जा सकता है, कि जूदेव परिवार का प्रभाव प्रदेश की राजनीति में आज भी कायम है।
Published on:
25 Oct 2023 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
