8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Murder Case: 30 फीट गहरी खाई में मिली अज्ञात युवती की लाश, इस हाल में देख पुलिस के उड़े होश… हत्या की आशंका

Murder News: जशपुर के भभरी गांव में बुधवार की सुबह अज्ञात महिला का शव 30 फीट गहरी खाई में मिला है। खून से सनी लाश को देख लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Sep 2024, 4:55 PM IST

CG Crime News

CG Murder Case: जशपुर से लगे जरिया पंचायत के भभरी गांव में बुधवार की सुबह अज्ञात महिला का शव 30 फीट गहरी खाई में मिला है। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी तक मृत पाई गई महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है कि, महिला की मौत एक दिन पहले हुई है। महिला के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। घटना स्थल पर भभरी और जरिया गांव के ग्रामीणों की भीड़ लग गई पर मृतका की शिनात नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह महिला आसपास की रहने वाली नहीं है। महिला के शरीर में चोट के निशान की वजह से उसकी पहचान में परेशानी हो रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश में लगी है कि महिला कौन है और कहां की रहने वाली है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े: Lohardih Murder Case: जेल में कैदी की मौत, डिप्टी CM शर्मा बोले – मृतक के परिवार को मिलेगा मुआवजा, देखें Video

30 फीट गहरी खाई में था शव

जानकारी के अनुसार पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और साक्ष्य जुटा रही है। वहीं अज्ञात महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। महिला की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। महिला का शव नाला किनारे 30 फीट खाई में मिली है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव तक पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जशपुर के एडिशनल एसपी अनिल सोनी का कहना है कि मौके पर पहुंचकर सभी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रहे है।