
CG Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में आज पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं एक दिन पहले जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत हो गया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कहा जा रहा है कि चुनाव के चलते मानसिक दबाव में था। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार पत्थलगांव जनपद के गाला क्षेत्र के बीडीसी प्रत्याशी संजय लहरे, अलमारी छाप, का हृदयघात से निधन हो गया। वे ग्राम बूढ़ाडांड के निवासी थे और चुनावी मैदान में कुल 9 उम्मीदवारों में शामिल थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चुनावी तनाव और प्रचार अभियान की भागदौड़ के चलते उनकी सेहत प्रभावित हो रही थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हृदयघात का कारण चुनावी दबाव था या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या।
संजय लहरे के असमय निधन से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अब देखना होगा कि चुनाव की स्थिति पर इसका क्या असर पड़ता है, प्रशासन ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Updated on:
23 Feb 2025 12:27 pm
Published on:
23 Feb 2025 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
