26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता पर हुआ तलवार से किया हमला, बाल बाल बची जान

घटना के विरोध में धरने पर बैठ गए नगर की जनता .
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 16 Oct 2019, 5:36 PM IST

भाजपा नेता पर हुआ तलवार से किया हमला, बाल बाल बची जान

भाजपा नेता पर हुआ तलवार से किया हमला, बाल बाल बची जान

जशपुरनगर . जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में आदतन आरोपी के द्वारा अपने परिवार के साथ मिल कर भाजपा नेता पर तलवार से हमला करने के बाद तानव की स्थिति निर्मित हो गई। आरोपी के द्वारा भाजपा नेता के उपर हमला करने के बाद बगीचा के स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बगीचा थाने में धरने में बैठ गए थे।थाना परिसर में धरना में बैठे लोग बाद में बगीचा एसडीओपी (SDOP) की समझाईश के बाद माने।घटना सोमवार की है।

इस दिवाली सिद्धियोग में बना विशेष संयोग, बाजार से इस दिन खरीददारी कारना रहेगा सबसे शुभ

घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार सोमवार को बगीचा निवासी भाजपा नेता भारत गुप्ता अपने एक साथी मनोज विश्वकर्मा के साथ झांपीरदरहा पेट्रोल पंप के पास थे। उसी दौरान रात को लगभग 8 बजे उनका रास्ता रोककर कैलाश यादव उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करना शुरु कर दिया। पेट्रोल पंप के पास मारपीट होने की घटना स्थानीय लोगों ने तत्काल बगीचा पुलिस को दे दी।पुलिस को जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पंहुच गई और मामले को शांत कराते हुए कैलाश यादव को थाना ले जाने के लिए गाड़ी में बैठने के बोला गया। उसी समय कैलाश यादव ने पुलिस से कहा कि उसकी स्कूटी सडक़ में खड़ी उसे वह किनारे कर उनके साथ जाएगा और स्कूटी को किनारे करने के लिए चला गया। स्कूटी किनारे करने के दौरान कैलाश यादव अपने स्कूटी को लेकर मौके से फरार हो गया।

रेलवे कर रहा कंफर्म टिकट का दावा, रोज स्टेशन पहुंच रहे 70 हजार यात्री, लेकिन समस्या जस के तस ...

कैलाश यादव के फरार होते ही पुलिस टीम ने उसका पीछा किया लेकिन कैलाश पुलिस के पकड़ में नहीं आया और मौके से फरार होने में सफल हो गया था। झांपीदरहा पेट्रोल पंप के पास मारपीट की घटना को अंजाम देने और पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने के बाद कैलाश यादव अपने पिता प्रभाकर यादव और पूरे परिवार के साथ फिर से भाजपा नेता भारत गुप्ता के उपर हमला करने के नियत ने तलवार टांगी एवं अन्य हथियारों को लेकर बगीचा के सोनी ढाबा के पास पंहुच गया और भारत गुप्ता के साथ गाली गलौच करते हुए तलवार से उसके उपर हमला कर दिया।

राजस्व विभाग ने आधी-अधूरी कार्रवाई कर जांच रिपोर्ट कर दिए गायब, दर्जन भर कालोनियों में लटक रही तलवार

आरोपियों के द्वारा हमला करने से भारत गुप्ता का दोस्ता मनोज विश्वकर्मा घायल हो गया था। आरोपी के द्वारा तलवार चलाए जाने पर मनोज विश्वकर्मा के पैर में लगा था। घटना के बाद तत्काल पीडि़त पक्ष ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल को लेकर भारत गुप्ता व अन्य लोग बगीचा थाना पंहुच गए। इसी बीच बगीचा पुलिस की टीम के द्वारा आरोिपयों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर में दबिश दी गई। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग बगीचा पुलिस को हाथ नहीं लगी।

फॉर्म जमा करने आई लड़की को सरकारी अधिकारी ने बनाया गर्लफ्रेंड फिर एक महीने तक किया...

नगर के लोगों ने थाना परिसर में दिया धरना
सोमवार की रात को बगीचा क्षेत्र में हुए तलवारबाजी को लेकर वहां के स्थानिय लोग आक्रोिशत हो गए थे। स्थानिय लोगों ने भारत गुप्ता और घायल मनोज विश्वकर्मा के साथ बगीचा थाना पंहुच गए और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बगीचा के स्थानीय लोगो ने बगीचा थाना परिसर में ही दो घंटे तक धरना देते रहे।

अगर आप भी चलाते है ऐसे बाइक तो रहे सावधान, पुलिस कर रही है कड़ी कार्रवाही की प्लानिंग

वहीं घटना और धरना की जानकारी एसडीओपी मनीष कुंवर को मिलने पर वे तत्काल बगीचा के लिए रवाना हो गए और मौके पर पंहुच कर बगीचा के स्थानीय लोगों को समझाईश दी। एसडीओपी के समझाईश के बाद बगीचा के स्थानिय लोग मान गए और 2 घंटे से धरने में बैठे लोगों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। वहीं धरने में बैठे लोगों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Click & Read More Chhattisgarh News .