2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर दोस्ती परवान चढ़ी तो प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया दिल्ली, शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद शादी से मुकरा

उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले संदीप दीक्षित और जशपुर की एक लड़की के बीच 10 महीने पहले फेसबुक के जरिये दोस्ती हो गयी। उनकी दोस्ती परवान चढ़ी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात भी कही।

less than 1 minute read
Google source verification
facebook_friend.jpeg

जशपुरनगर. सोशल मीडिया पर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों में से एक फेक ऑनलाइन दोस्ती भी शामिल है। इसमें अपराधी फेक अकाउंट के जरिये से लोगो को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते है और लोगों की मासूमियत का फायदा उठाकर उनकर शारीरिक और आर्थिक शोषण करते हैं ।

ऐसा ही एक मामला जिले के पत्थलगांव में भी सामने आया है। जहां उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले संदीप दीक्षित और जशपुर की एक लड़की के बीच 10 महीने पहले फेसबुक के जरिये दोस्ती हो गयी। उनकी दोस्ती परवान चढ़ी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात भी कही।

अपनी शादी से दो दिन पहले दुष्कर्म पीड़िता के साथ दोहराई दरिंदगी, पांच साल पहले गया था जेल

इसीदौरान लड़के ने लड़की को दिल्ली मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने एक दूसरे के साथ शारीरक सम्बन्ध भी बनाया। ये सिलसिला यूँ ही चलता रहा। इसी बीच 1 दिसम्बर को लड़की ने शादी करने की बात कही तो लड़का राजी भी हो गया। लेकिन अचानक उसने लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता ने पत्थलगांव थाने में युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत के आधार पर आरोपी संदीप दीक्षित पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: घिनौनी हरकत: पत्नी ने 10 साल की मासूम को घर बुलाकार पति और दोस्त से करवाया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग