
जन्मदिन मनाने जा रहे बच्चों को बदमाशों ने रास्ते में रोका, कपड़े उतरवाया और डांस करवाकर खींची तस्वीरें
जशपुर. छत्त्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। जहां कुछ युवकों ने नबालिग लड़को को नंगा कर के डांस करवाया और इस दौरान मोबाइल से उसकी फोटो भी खींची। घटना के बाद जब नाबालिग अपने घर पहुंचे तो उन्होंने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार कदमटोली घुघरी निवासी तीन नबालिग दोस्त शाम को अपने अपने एक मित्र के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी छिरोपारा के पास पड़ने वाले चट्टान के नजदीक छिरोपारा के रहने वाले एक युवक विवेक केरकेट्टा और उसके दोस्तों ने उन्हें रोक लिया।
उन्होंने उनसे रोकने का कारण पूछा तो गालीगलौज करने लगे और उन्हें डरा धमका कर उनके कपडे उतरवा कर उन्हें नंगा कर दिया और फिर उनसे डांस करने को कहा। डरे होने के के कारण नाबालिग लड़को ने कपड़ा उतार कर डांस करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने उसकी फोटो भी खींचीं। बगीचा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
12 Feb 2020 04:24 pm

बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
