
खाद-बीज दुकानो की जांच करता राज्य स्तरीय उडऩ दस्ता दल।
जशपुरनगर. गुरूवार को जिले के कांसाबेल, कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर एवं मनोरा विकासखंड के विभिन्न कृषि केन्द्रों में राज्य स्तरीय उडऩदस्ता दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में संचालनालय कृषि, रायपुर के उप संचालक कृषि उमेश सिंह तोमर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पत्थलगांव राकेश कुमार पैंकरा, उर्वरक निरीक्षक मिथुन चौधरी, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कमलेश कुमार पैंकरा, उर्वरक निरीक्षक कुनकुरी कमलेश सिदार, निरीक्षक दुलदुला अनिल कुमार तिर्की एवं उप संचालक कृषि जशपुर के शाखा प्रभारी सुदर्शन नाग शामिल थे। इस संबंध में उप संचालक कृषि विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि निशांत ट्रेडर्स अन्नु कृषि केन्द्र कांसाबेल, दीपक खाद बीज भंडार कुनकुरी एवं अन्नु सीडस कुनकुरी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुलदुला एवं गम्हरिया का निरीक्षण किया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुलदुला एवं गम्हरिया में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट खाद का नमूना लेकर प्रयोगशाला को भेजने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समितियों में अव्यवस्था पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया।
गुणवत्ता पर उठे सवाल - जिले के कुनकुरी, कोतबा, फरसाबहार, पत्थलगांव और कांसाबेल क्षेत्र में हर साल ठीक खेती-बाड़ी के सीजन में खाद और यूरिया की कालाबाजारी और अमानक खाद-बीज खपाने की शिकायत जिले में आम रही है। यहां तक की जिले के विभिन्न गोठानो में बनाई गई जैविक खाद और वर्मी कम्पोस्ट खाद की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं, और यही कारण है कि, राज्य स्तरीय उडऩदस्ता दल द्वारा जिले के खाद-बीज दुकानो, विभिन्न कृषि केन्द्रों और के साथ आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में औचक निरीक्षण कर खाद के नमूनो की जांच की जा रही है। उडऩदस्ता दल ने खाद के नमूनो की आरंभिक जांच के बाद निरीक्षण आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुलदुला एवं गम्हरिया में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट खाद का नमूना लेकर प्रयोगशाला को भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
एनएफ एल यूरिया के विक्रय पर प्रतिबंध - इसी प्रकार अन्नू कृषि केन्द्र कांसाबेल मेें पीपीएल, डीएपी खुली बोरी में पाई गई तथा भारी अव्यवस्था, गोदाम में पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस एवं पीपीएल डीएपी का नमूना लेकर प्रयोगशाला को भेजा गया। नमूना प्राप्त होते तक एनएफ एल यूरिया के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही ह्यूमिसिड का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजी गई है, नमूना का परिणाम आते तक 21 दिवस के लिए विक्रय पर प्रतिबंधित किया गया है। निरीक्षण के दौरान दीपक खाद बीज भंडार कुनकुरी में एनएफएल यूरिया का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया। नमूना प्राप्त होते तक एनएफएल यूरिया के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया।
Published on:
25 Aug 2023 12:40 am
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
