10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले के 14, 879 किसानों से सात लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य

दो वर्ष पूर्व कोतबा और पिछले वर्ष लुड़ेग संग्रहण केन्द्र के घपलों से लेना होगा सबक

3 min read
Google source verification
Jashpur Nagar

जिले के 14, 879 किसानों से सात लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य

जशपुरनगर. जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस वर्ष जिले के पंजीकृत १४,८७९ किसानो से 7 लाख ५० हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला विपणन कार्यालय द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है। लेकिन इस सब के बीच जिले में पड़ोसी राज्यों झारखण्ड और ओडिशा से यहां खपाए जाने वाले कोचियों के धान के साथ दो वर्ष पूर्व जिले के कोतबा धान खरीदी केन्द्र और पिछले वर्ष लुड़ेग धान खरीदी केन्द्र में हुए करोडो के घपले और भ्रष्टाचार के कारनामों को रोकने की भी बड़ी चुनौती होगी। जिले में धान खरीदी के लिए बनाए गए २५ धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी 1 नंवबर से समर्थन मूल्य पर किया जाना है। शासन द्वारा इस वर्ष प्रति एकड़ 10 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं खरीदी के लिए जोर शोर के साथ समितियों में तैयारियां भी प्रारंभ कर दिया है। बारदाने की कमी के कारण किसानों के साथ-साथ विभाग को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके चलते इस परेशानी से मुक्ति के लिए विभाग के द्वारा पहले से ही बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। जिला विपणन अधिकारी चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गत वर्ष ६ लाख ४६ हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। प्रतिवर्ष धान की आवक में बढ़ोत्तरी होती जा रहा है। इस वर्ष ७ लाख ५० हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है जो दो महीने में खरीदना विभाग के लिए चुनौती है। उन्होंने बताया कि जिले में धान खरीदी के लिए २५ खरीदी केंद्र कोतबा, कोनपारा, पत्थलगांव, किलकिला, बगीचा, कांसाबेल, कुनकुरी, घरजियाबथान, कुर्रोग, चोंगरीबहार, लुड़ेग, तमता, साहीडांड़, सन्ना, केराकछार, दुलदुला, बागबहार, भगोरा, तपकरा, गम्हरिया, मनोरा, नारायणपुर, सबदमुंडा, पंडरापाठ और सोनक्यारी में बनाए गए हैं जिनमें समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी।

लगेंगे १८ लाख बारदाने : साढ़े 7 लाख क्विंटल धान खरीदी के लिए १८ लाख ७५ हजार बारदाना की आवश्यकता होगी। इसके लिए पहले से ही तैयारियां पुरी कर ली गई है। शासन द्वारा माह बारदाना भेजना प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक ३ लाख २९ हजार ५०० बारदाना आ चुका है जिसे सभी समितियों में वितरित किया जा चुका है। जैसे-जैसे धान खरीदी में बढ़ोत्तरी होगी समितियों के मांग के अनुसार शासन से और बारदाना मांगा जाएगा। उन्होने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। वहीं ११५० गठान बरादाने की मांग भी की जा चुकी है। जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या १४,८७९ है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक १४ हजार ८७९5 किसानों को पंजीयन कंप्यूटर में अपलोड किया गया है। गत वर्ष जिले में १३५७७ किसानों ने अपना पंजियन कराया था।
इस वर्ष टोकन के माध्यम से होगी धान खरीदी : इस वर्ष जिले के किसानों को टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश के कई जिलों में पूर्व से ही टोकन सिस्टम से खरीदी की जा रही थी। इस वर्ष टोकन सिस्टम को जिले में भी लागू कर दिया गया है। टोकन के लिए समितियों के द्वारा मुनादी कराई जाएगी और उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी कि वे धान खरीदी केंद्र में आकर अपना टोकन ले लें। किसानों के द्वारा टोकन प्राप्त करने के बाद टोकन में दिए गए दिन के हिसाब से किसान अपने धान को लेकर खरीदी केंद्रो तक पंहुच सकेंगे। टोकन की सुविधा शुरु हो जाने से किसानों को अपने धान को बेचने के लिए मसक्कत नहीं करनी पड़ेगी और ना ही उन्हें धान लेकर बार-बार खरीदी केंद्रो के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
&समितियों में धान खरीदी के लिए सारी तैयारियां हो गई है। इस बार पर्याप्त बारदाने समितियों में उपलब्ध हो जा गई है। बारदाने की समस्या नहीं आएगी। समिति स्तर पर धान खरीदी के संबंध में ट्रेनिंग दे दी गई है।
चंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन, जिला विपणन अधिकारी, जशपुर

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग