21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM सूर्य घर योजना से जशपुर के गांवों में आई रोशनी, मुफ्त बिजली से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत…

Chhattisgarh Solar Scheme: जशपुर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए जिले के ग्रामीण इलाकों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

PM सूर्य घर योजना से जशपुर के गांवों में आई रोशनी, मुफ्त बिजली से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत...(photo-patrika)

Chhattisgarh Solar Scheme: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए जिले के ग्रामीण इलाकों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से आम लोगों को न केवल बिजली बिल से राहत मिल रही है, बल्कि वे स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का लाभ भी उठा रहे हैं।

Chhattisgarh Solar Scheme: ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा सकारात्मक असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस योजना को जशपुर जिले में तेजी से लागू किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोग भी अब सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं और अपनी बिजली जरूरतों को खुद पूरा कर पा रहे हैं।

कोइरा राम बने प्रेरणादायक उदाहरण

बगीचा विकासखंड के ग्राम चम्पा निवासी कोइरा राम इस योजना के सफल लाभार्थी हैं। उन्होंने अपने घर पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है, जिससे उनका बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है। कोइरा राम बताते हैं कि पहले उन्हें हर महीने अधिक बिजली बिल चुकाना पड़ता था, जिससे घरेलू बजट प्रभावित होता था। लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और वे बिना किसी चिंता के बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

सब्सिडी से आसान हुआ खर्च

सोलर पैनल लगाने में लगभग 1.20 लाख रुपए का खर्च आया, जिसमें से 90 हजार रुपए की सब्सिडी शासन द्वारा दी गई। इससे शेष राशि वहन करना भी आसान हो गया। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अब स्वच्छ और हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। सौर ऊर्जा अपनाने से प्रदूषण में कमी लाने की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

कोइरा राम का कहना है कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे जहां एक ओर बिजली खर्च में कमी आई है, वहीं दूसरी ओर आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हुई है। योजना के तहत लोगों को समय पर मार्गदर्शन और सहयोग भी मिल रहा है, जिससे वे आसानी से इसका लाभ उठा पा रहे हैं। सरकार की यह पहल ग्रामीण जीवन को आसान और सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है।