जौनपुर. केराकत कोतवाली अंतर्गत थानागद्दी चैकी क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। जिसके चलते क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। शाम ढ़लते ही चोर किसी न किसी को अपना शिकार बनाने की जुगत में लग जाते है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर निकल भागते है। शनिवार देर रात भी चोरों ने थानागद्दी बाजार चैराहे पर स्थित बेहड़ा गांव के निवासी भूपेश शुक्ला की मोबाइल की दुकान ओम साई मोबाइल्स के शटर का ताला काटकर लगभग ढाई लाख का सामान लेकर चम्पत हो गए।